Monday, December 31, 2018

7th Pay Commission: चाइल्ड केयर लीव के बदले नियम, अब पुरूषों को भी मिलेगी बच्चों की देखभाल के लिए छु्ट्टी

नोएडा.नए साल पर केंद्र सरकार ने अपने पुरूष कर्मचारियों को तोहफा दिया है। अब बच्चों की देखभाल के लिए पुरूष कर्मचारियों को भी छुट्टियां मिलेंगी। वो भी 730 दिनों की। जी हां...अभी तक केवल महिलाओं के लिए ही चाइल्ड केअर लीव का प्रावधान था लेकिन अब पुरूष कर्मचारियों को भी ये सुविधा मिलेगी। इसके लिए गुरूवार को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। लेकिन ध्यान रहे कि ये सुविधा केवल विधुर या एकल पिता के रूप में बच्चों की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगी। पुरूष कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केअर लीव की सिफारिश 7वें वेतन आयोग ने की थी। जिस पर सरकार ने विचार विमर्श के बाद मुहर लगा दी है और नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस नए नियम के मुताबिक पुरूष कर्मचारी को 730 दिन की छुट्टी बच्चों की देखभाल के लिए मिलेगी।सिर्फ यही नहीं कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अर्जित अवकाश में भी संशोधन किया गया है। जिसके मुताबिक जनवरी और जुलाई महीने के पहले ही दिन पांच दिन की एडवांस लीव हर कैलेंडर वर्ष में उनके खाते में जोड़ दी जाएगीदूसरे देशों में क्या है नियम?अमेरिका- यहां सवैतनिक अवकाश की सुविधा नहीं है। लेकिन परिवार एवं चिकित्सा कानून 1993 के तहत कर्मचारी 12 हफ्ते का अवैतनिक अवकाश ज़रूर ले सकते हैं।कैलिफोर्निया- 6 महीने का अवकाश लिया जा सकता है।ऑस्ट्रेलिया- बच्चों की देखभाल के लिए 18 हफ्ते की छुट्टी ली जा सकती है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2VfcmpJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...