ठंड में कंपकंपी क्यों लगती है
ठंड के असर से कभी रोएं खड़े हो जाते हैं, कभी उंगलियां सुन्न हो जाती हैं तो कभी कान ठंडे हो जाते हैं. लेकिन हमारा शरीर ऐसी प्रतिक्रिया क्यों देता है, कभी सोचा है?
हर इंसान में यह प्रतिक्रिया अलग अलग होती है. हर इंसान की त्वचा में तापमान के सेंसर होते हैं. कुछ लोगों में ये सेंसर कान में ज्यादा होते हैं तो कुछ में शरीर के किसी और हिस्से में ये सेंसर अधिक मात्रा में हो सकते हैं. इसके अलावा शरीर में तापमान के सेंसरों की संख्या हर इंसान में अलग हो सकती है.
कोलोन में जर्मन स्पोर्ट्स कॉलेज के योआखिम लाच कहते हैं, "जिस तरह लोगों के जूते का साइज एक दूसरे से अलग होता है उसी तरह उनमें मौजूद तापमापी सेंसरों की संख्या भी एक दूसरे से अलग हो सकती है." कई बार बहुत अधिक ठंड के कारण हाइपोथर्मिया और मौत भी हो सकती है.
शरीर देता है चेतावनी
शरीर में मौजूद सेंसर एक समय में एक ही तरह के तापमान को समझते हैं. ठंडे तापमान को भांपने वाले सेंसर गर्म तापमान को नहीं आंक पाते हैं. लेकिन दुनिया के किसी भी कोने में रह रहे लोगों का आंतरिक तापमान लगभग समान ही होता है, फिर चाहे वे सहारा के मरुस्थल में रह रहे
हों या ग्रीनलैंड की ठंडी बर्फीली हवाओं के बीच.
योआखिम लाच कहते हैं, "हमारे शरीर का तामपान 36.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है. अगर यह तापमान 42 डिग्री से ऊपर या 30 डिग्री से नीचे चला जाए तो जान भी जा सकती है." शरीर का तापमान इतना अधिक गिरने की स्थिति में शरीर के भीतर अहम अंग काम करना बंद कर सकते हैं और ऐसी स्थिति में इंसान बेहोश हो सकता है, उसे हाइपोथर्मिया हो सकता है या मौत भी हो सकती है.
जैसे ही तापमान गिरता है शरीर का आंतरिक तंत्र सिग्नल भेज कर इस बात की सूचना देता है कि हम खतरे में हो सकते हैं. तापमान में परिवर्तन होने पर शरीर कांपना शुरू कर देता है या रोएं खड़े हो जाते हैं.
बाल करते हैं रक्षा
लाच के अनुसार प्राचीन समय में इंसान के शरीर पर बहुत बाल हुआ करते थे जो उसे ठंड से बचने में मदद भी करते थे. उन्होंने डॉयचे वेले को बताया, "हमारे शरीर पर बाल त्वचा के जिस हिस्से से जुड़े होते हैं वहां ठंड होने पर मांसपेशियां अकड़ने लगती हैं और बाल खड़े हो जाते हैं." उन जीवों में जिनके शरीर पर बहुत बाल होते हैं, बालों की परत ऊष्मारोधी या अवरोधी परत की तरह काम करती है
इसी तरह शरीर के पास कुछ और भी आत्मरक्षक तरीके होते हैं. लाच ने कहा, "जब शरीर को एहसास होता है कि उसे और तापमान की जरूरत है तो हमें कंपकपी लगती है. अकसर ऐसी स्थिति में हमारे निचले जबड़े में किटकिटाहट होने लगती है."
जब हम कांपते हैं तो शरीर में रक्त स्राव तेज हो जाता है, जिससे हमें गर्मी मिलती है. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में आंतरिक तापमान बनाए रखने का ज्यादा बेहतर तंत्र होता है. उनके शरीर की संरचना ही कुछ ऐसी होती है जिससे
आंतरिक अंगों को गर्मी मिलती रहती है. साथ ही अगर वे गर्भवती हैं तो शरीर के भीतर पल रहे शिशु के लिए भी तापमान उचित बना रहता है.
मोटापे से ठंड का कोई संबंध नहीं
एक आम धारणा यह भी है कि मोटे व्यक्ति को ठंड कम लगती है, जो कि सच नहीं है. हालांकि मांसपेशियों का द्रव्यमान भी अहम भूमिका निभाता है. आमतौर पर महिलाओं के शरीर में 25 फीसदी औऱ पुरुषों में 40 फीसदी द्रव्यमान मांसपेशियों का होता है. ज्यादा मांसपेशियों वाले शरीर को ठंड कम लगती है. लेकिन यह धारणा कि वसा या शरीर की चर्बी ठंड से बचने में मदद करती है, गलत है.
note- योआखिम लाच कहते हैं कि ठंड से बचने का बढ़िया तरीका वजन बढ़ाना नहीं बल्कि शारीरिक गतिविधियां बढ़ाना है.






जानें, कैसा बीतेगा आपका आज का दिन.
जानें, कैसा बीतेगा आपका आज का दिन.
जानें, कैसा बीतेगा आपका आज का दिन.
जानें, कैसा बीतेगा आपका आज का दिन.
जानें, कैसा बीतेगा आपका आज का दिन.
आधी हकीकत आधा फसाना : लखनऊ से 50 किलोमीटर दूर बाराबंकी की बांसा शरीफ की दरगाह के बारे में कहते हैं कि रूहानी ताकतों की सबसे बड़ी अदालत है. इस दरगाह में लोगों के विश्वास और साइंस के दावों की पूरी दास्तान.
आधी हकीकत आधा फसाना : लखनऊ से 50 किलोमीटर दूर बाराबंकी की बांसा शरीफ की दरगाह में कहते हैं कि रुहानी ताकतों की सबसे बड़ी अदालत है. इस दरगाह में लोगों के विश्वास और साइंस के दावों की पूरी दास्तान.
LoveSexaurDhokha: दिखने में पढ़ा-लिखा, मुंबई में एक बैंक में काम करने वाला लड़का मोहल्ले की एक औरत के पीछे पड़ गया और उसे सेक्स के लिए मजबूर करने लगा तो उस औरत ने उठाया एक खौफनाक कदम.
बंगलुरु में तेंदुए को पकड़ने के ऑपरेशन के तमाशाई उस वक्त सांसत में पड़ गए जब तेंदुए ने उन्हें दौड़ा लिया. दरअसल शहर के बाहरी इलाके में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी पहुंचे. इसकी खबर सुन कर बहुत से लोग इस अभियान को देखने के लिए जमा हो गए. इस बीच कहीं से तेंदुआ निकला और लोगों की भीड़ देख कर उन्हें दौड़ा लिया. फिर क्या था लोग सिर पर पैर रख कर भागे. वन विभाग बाकायदा अपना साजो सामान लेकर तेंदुए को पकड़ने में लगा हुआ है.
आधी हकीकत आधा फसाना : लखनऊ से 50 किलोमीटर दूर बाराबंकी की बांसा शरीफ की दरगाह में कहते हैं कि रुहानी ताकतों की सबसे बड़ी अदालत है. इस दरगाह में लोगों के विश्वास और साइंस के दावों की पूरी दास्तान.
असम के डिब्रूगढ़ के पास बोगीबील ब्रिज पर पहले भयानक हादसे की खबर और वीडियो सामने आया है. यह वही बोगीबील ब्रिज है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन पहले ही समारोहपूर्वक किया था. ताज़ा घटना के मुताबिक जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिखाई दे रहा है कि एक बच्चा ब्रिज क्रॉस करने के दौरान एक कार की चपेट में आ गया. तेज़ रफ्तार गाड़ी से बच्चे के रौंदे जाने का यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. खबर के मुताबिक एक्सीडेंट के बाद बच्चे को पहले डिब्रूगढ़ के आस्था अस्पताल ले जाया गया था. लेकिन फिर असम मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में घायल बच्चे की हालत नाज़ुक बनी हुई है. घायल बच्चे का परिवार धीमाजी ज़िले का रहने वाला बताया जा रहा है.
बिहार के बेतिया में होटल चलाने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. हालांकि परिजन हत्या की आशंका भी ज़ाहिर कर रहे हैं लेकिन पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना नगर के दुर्गाबाग स्थित नौरंगाबाग की है. बताया जा रहा है कि महिला पूनम देवी दुर्गाबाग मंदिर के बाहर होटल चलाती है, जिसके पति की मौत दो साल पहले हो गई थी. वह अपने तीन बच्चों के साथ होटल चलाती थी और कल रात होटल बंद कर सोने चली गई. सुबह घरवालों ने देखा कि वह अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी. आस पास के लोगों की मानें तो देर रात उसके कमरे से किसी की आवाज़ आ रही थी. इसी कारण मामला संदिग्ध लग रहा है. हालाकि पुलिस तमाम पहलुओं की जांच कर रही है.
बिहार के भागलपुर में एक शर्मनाक करने वाली घटना सामने आई है. एक 80 वर्षीय वृद्धा को उसके बेटे और बहुओं ने घर से निकाल दिया है और यह वृद्धा ठंड में ठिठुरने और दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. बताया जा रहा है कि 80 वर्षीय भुवनेश्वरी देवी के चार बेटे समृद्ध हैं लेकिन इसके बावजूद वह घर से बाहर ठोकरें खाने को मजबूर है. उसका कहना है कि सामाजिक कार्यकर्ताओं की पहल के बाद उसे वापस घर पहुंचाया गया था लेकिन बहुओं के झगड़े के चलते फिर उसे घर से निकाल दिया. कहानी देखें तफ्तीश में.
आंध्रप्रदेश के चित्तूर में एक स्कूल में कुछ स्कूली बच्चों को न्यूड खड़ा करने का मामला सामने आया है. चैतन्य भारती स्कूल के प्रिसिंपल ने स्कूल लेट आने पर बच्चों को ये सज़ा दी. प्रिंसिपल ने पनिशमेंट के नाम पर इन छ़ाों को बाहर न्यूड खड़ा कर दिया. गौरतलब है कि ये जिला सीएम चंद्रबाबू नायडू का गृह जनपद है. इधर, बच्चों को न्यूड खड़ा किए जाने की सज़ा देने का ये वीडियो सामने आते ही स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. वहीं, एक बार फिर स्कूल प्रबंधन और छात्रों के साथ बदसलूकी का मुद्दा तूल पकड़ने लगा है.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में दबंग प्रधान की फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रधान खुलेआम फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. वहीं, स्थानीय पुलिस दबंगों के आगे बेबस नजर आ रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे समर्थक भी प्रधान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं. पूरा मामला लालगंज कोतवाली का है. वहीं, पुलिस अवैध असलहा से फायरिंग किए जाने की आशंका भी जता रही है.
उत्तर प्रदेश के संभल शहर की सड़कों पर एक अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला. संभल की सड़कों पर एक प्रेमी जोड़ा ज़हर खाकर घूमता देखा गया. बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में इस जोड़े ने बस स्टैंड पर उतरते ही ज़हर खा लिया और एक दूसरे का हाथ पकड़कर सड़कों पर घूमने लगा. दोनों पर धीरे-धीरे बहोशी छाने लगी. ये पूरा ड्रामा रोड पर काफी देर तक चलता रहा और लोग वीडयो भी बनाते नज़र आए. पुलिस को जब इसकी सूचना दी गई तो उन्होने इस जोड़े को अस्पताल में भर्ती कराया. जहर खाने वाला प्रेमी युगल नखासा थाना क्षेत्र के एक गाँव का है और बताया जा रहा है कि युवक और युवती अलग—अलग समुदायों से ताल्लुक रखते हैं.
अमूल के नाम पर नकली बटर बेचने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है. पुलिस ने छापेमारी कर लगभग 2000 किलो नकली मक्खन बरामद किया. यहां फर्जी और खराब बटर को अमूल बटर के पैकेट में बेचा जाता था जिससे आम लोगों के लिए इसके नकली होने की पहचान कर पाना लगभग नामुमकिन है. इन लोगों को अमूल की पैकेजिंग किस तरह मिली? यह जांच चल रही है. मुंबई पुलिस ने भायंदर क्षेत्र में घोड़बंदर स्थित विशाल इंडस्ट्रियल इस्टेट में अमूल बटर की पैकेजिंग के ज़रिये नकली बटर बेचने वालों पर शिकंजा कसा. आरोपियों को हिरासत में लिया गया. मिलावट से निजात पाने के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथौरिटी ऑफ इंडिया निरक्षण करती रहती है. एनुअल पब्लिक लैबोरेटरी टेस्टिंग की रिपोर्ट के अनुसार दूध, चाय, कॉफी, सब्जी और डेरी उत्पादों में इस तरह की मिलावट आम है. कुछ समय पहले गुजरात के सूरत में फूड इंस्पेक्टर ने घी और मक्खन में मिलावट करने वाले एक गैंग का भांडाफोड़ किया था. इस दौरान 25 किलो लूज़ बटर और 15 किलो घी जब्त किया गया था. फिलहाल इस मामले में मालिक से पूछताछ चल रही है.
बेगूसराय में चोरों के आतंक से अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं हैं. चोरों ने बेगूसराय के सबसे पुराने दुर्गा मंदिर से दुर्गा की मूर्ति पर सजे लाखों रुपये के गहने समेत मंदिर की दानपेटी से रुपये उड़ा लिए. नगर थाना इलाके के बिष्णुपुर स्थित पुराना दुर्गा मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है. बताया जा रहा है कि चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति पर लगे सोने के ज़ेवरात की चोरी कर ली. मुख्य रूप से गले का हार, कमरधनी, झुमके, कंगन और नाक की नथ शामिल हैं. इसके अलावा दान की दो पेटियों में रखे हज़ारों रुपयों पर भी हाथ साफ कर दिया गया. इस घटना की सूचना के मिलते ही सैकड़ो लोग मंदिर के पास जमा हो गए. इस घटना से लोगों मे काफी नाराज़गी देखी जा रही है. सूचना पुलिस को दी गई है. लोग गहन जांच की मांग कर रहे हैं.
जेरेमी लालरिनुंगा आजकल NIS पटियाला में अभ्यास कर रहे हैं. न्यूज18 के स्पोर्ट्स एडिटर विमल कुमार ने जेरेमी से एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बातचीत की
वैसे तो बेहतर नींद हर किसी की जरूरत है. एक अच्छी नींद न केवल आपको अगले दिन भर फ्रेश रखती है बल्कि हेल्दी भी रखती है लेकिन ताजा शोध में एक बात सामने आई है कि अगर बच्चे एग्जाम के दौरान भरपूर नींद लेते हैं तो उनके ग्रेड में काफी सुधार आ सकता है.दरअसल अमेरिका के बायलर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कुछ छात्रों पर शोध किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनाया निसार को साउथ कोरिया में खेले गए कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के लिए न केवल बधाई दी बल्कि उनके माता-पिता को भी इस सफलता का श्रेय दिया.
तेज रफ्तार के लिए फेमस हिमा दास यूनिसेफ की यूथ एंबेसडर हैं
साल 2018 में बैडमिंटन में पुरूष खिलाड़ियों की बजाए महिलाओं ने भारत के लिए ज्यादा दमदार प्रदर्शन किया.
जानें, कैसा बीतेगा आपका आज का दिन.
जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन.
जानें, कैसा बीतेगा आपका आज का दिन.
जानिए, कैसा होगा आपका आने वाला एक सप्ताह.
कानपुर में दक्षिण इलाके में एक दुकान पर कब्जे को लेकर 2 पक्षो में विवाद हो गया. इसी बीच एक पक्ष ने दुकान में घुसकर जमकर उत्पात मचाया. गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दबौली में सुमन नाम की महिला का विजय कुमार नाम के युवक से दुकान की किरायेदारी पर झगड़ा हो गया. विजय कुछ महिला अधिवक्ता के साथ सुमन की बर्तन की दुकान में घुसा और अधिवक्ता महिलाओं ने सुमन को बेरहमी से पीटा. हंगामे और मारपीट की वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया लेकिन थोड़ी देर में विजय कुमार ने दुकान के अंदर और बाहर लगे कैमरे भी तोड़ दिए. हंगामे की सूचना पर 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया. साथ ही दबंगई कर रहे विजय कुमार और उनके साथ आई महिलाओं को भी फटकार लगाई. इस मामले में पुलिस ने विजय और महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के दो शहरों से दो लेखपाल घूस लेते हुए कैमरे में कैद हुए. दोनों मामलों में जांच और एक्शन लिया गया है क्योंकि दोनों के वीडियो वायरल हो गए हैं. बदायूं ज़िले में रिश्वत लेते हुए बिसौली तहसील में तैनात लेखपाल का वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने लेखपाल को सस्पेंड कर एसडीएम को एफआईआर दर्ज कर एक्शन लेने का आदेश दिया है. इस वीडियो में लेखपाल 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए साफ दिख रहा है. दूसरी ओर, कानपुर में लेखपाल की घूसखोरी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ज़मीन का खसरा देने के लिए 7 हजार की घूस ली जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं. बता दें कि सचेंडी कस्बे के युवक से ज़मीन के खसरे के लिए लेखपाल विनोद दुबे ने 15 हजार रुपयों की मांग की. घूस की रकम को लेकर लेखपाल हुज्जत करता हुआ नज़र आया. हालांकि 7 हजार रुपए में उसने खसरा दिया लेकिन युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
विचलित करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरसअल, ये वीडियो खोपोली स्टेशन का है जहां 23 दिसम्बर को अमित शेंडगे नाम का एक लड़का ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में फंस गया. ट्रेन प्लेटफार्म से छूटने के बाद हवा की रफ्तार से दौड़ी तो लड़के की मौत निश्चित थी लेकिन फिर वह हुआ जो किसी को भी हैरान कर सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का गिरे हुए लड़के के दोनों हाथ को खींचकर रखता है और ट्रेन बेहद स्पीड से दौड़ती जा रही है. आख़िरकार ट्रेन गुजर जाने के बाद लड़के की जान में जान आई. उसे प्लेटफॉर्म पर खींचकर ऊपर लाया गया. बताया जा रहा है कि मध्य रेलवे की ये ट्रेन कर्जत की दिशा में जा रही थी. मामले के मुताबिक अमित अपने 5 दोस्तों के साथ रात 11 बजकर 20 मिनट पर खोपोली स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए चढ़ रहा था लेकिन अचानक उसका पैर स्लिप हो गया और वो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया. इसी बीच, ट्रेन शुरू हो गयी. ट्रेन जब रुकी हुई थी तब उसका एक दोस्त उसे निकालने की कोशिश कर रहा था. ट्रेन चलने पर उसी स्थिति में अमित को उसके दोस्त ने खींचे रखा. अगर अमित के सिर या शरीर का हल्का सा मूवमेंट भी होता तो शरीर के चीथड़े उड़ सकते थे.
ये तस्वीरें आपका दिल दहला सकती हैं! बेगूसराय के छौड़ाही स्थित नारायण पीपर गांव में हथियार लहराकर भाग रहे तीन अपराधियो को ग्रामीणों ने दबोचा अैार पीट पीटकर मार डाला. इस घटना में ग्रामीणों ने तीनों अपराधियो को लाठी, डंडों और राॅड से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि एक अपराधी मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि अन्य दो की मौत इलाज के दौरान हो गई. तीनों अपराधी कथित रूप से प्राथमिक विद्यालय ककराहा मे पांचवी में पढ़ने वाली एक छात्रा को खोजने आए थे. बच्ची के नहीं मिलने पर अपराधियो ने महिला प्रधानाघ्यापक पर पिस्टल तान कर मारपीट की. स्कूल मे पढ़ रहे बच्चे भागने लगे और स्कूल से बाहर निकल हो हल्ला करने लगे. इस बात की सूचना मिलते ही ग्रामीण जमा हो गए और भाग रहे तीनों अपराधीयों का पीछा कर उसे पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने पीट पीट कर तीनों की हत्या कर दी. इलाके में तनाव है, जिसको देखते हुए कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात काबू करने की कोशिश कर रही है. बताया जा रहा है कि तीनों मृतक मुकेश महतो, हीरा सिंह और बौनु सिंह इलाके के नामचीन अपराधी थे.
ये न कोई स्टंटबाज हैं न ही सर्कस के कलाकार! ये तस्वीरें हरियाणा के फतेहाबाद शहर की हैं, जहां एक नहीं, दो नहीं बल्कि 6 युवक 1 बाइक पर खतरनाक तरीके से सफर कर रहे हैं. इन्हें न तो अपनी जान की परवाह है और न ही यातायात नियमों की कोई फिक्र. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे फ़तेहाबाद शहर के नेशनल हाईवे के पास से जब ये युवक गुजरे तो देखने वाले भी उनकी इस हरकत से दंग रह गए. इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों से बात की गई तो उनका कहना था कि मीडिया के माध्य्म से उनके सामने ये मामला आया है. तस्वीरों से युवकों और बाइक के मालिक की पहचान की जा रही है और शीघ्र ही कानून के मुताबिक डेंजर ड्राइविंग का चालान काट कर पोस्टल चालान उन्हें भेजा जाएगा. चर्चा है कि एक ओर ट्रैफिक पुलिस समय समय पर जागरूकता शिविर लगाती है, दूसरी ओर इस तरह नियमों का खुलेआम मज़ाक उड़ाया जाता है.
शिवपुरी ज़िले के करैरा कस्बे की कच्ची गली स्थित गुर्जर मार्केट में रात करीब 2 बजे अचानक आग लग गई. मार्केट में करीब 20 दुकानें जलकर खाक हो गईं. बताया जा रहा है कि उक्त मार्केट में रेडीमेड कपड़े, किराना, मनिहारी सहित अन्य दुकानें थीं जिनमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. कई दुकानदारों ने लोन लेकर व्यवसाय शुरू किया था, जिसके चलते कई परिवार सड़क पर आ गए हैं. आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो सका है. बता दें कि गुर्जर मार्केट बैंक ऑफ इंडिया के पास कच्ची गली में स्थित है. नाराज़ स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी नगरीय प्रशासन की लापरवाह बना रहा और फायर ब्रिगेड 4-5 घंटे बाद मौके पर पहुंची.
यह हैदराबाद की इस सीजन में तीन मैचों में पहली हार है जबकि अवध की लगातार दूसरी जीत.
अर्जुन ने एक महीने पहले ही केपीआईटी-एमएसएलटीए चैलेंजर के पहले राउंड में रामनाथन को मात दी थी
भुवनेश्वर में हुए हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई
झारखंड के पाकुड़ जिले में ऐसा गर्म कुंड यानी गरम पानी का झरना है. माना जाता है कि यहां स्नान करने से चर्म रोग दूर हो जाते हैं. पाकुड़ जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर पाकुड़िया के सिदपुर गांव में यह गर्म झरना कुंड मौजूद है. इस कुंड में अपने आप धरती से इतना गरम पानी निकलता है कि इस पानी को छूना भी मुश्किल है. कुंड को कुंए की तरह घेर दिया गया है ताकि पानी थोड़ा कम गरम होकर निकले और लोग आराम से स्नान कर सकें. धरती से उबलता हुआ गरम पानी निकलने का यह अद्भभूत नजारा पर्यटकों को लुभाता है. लेकिन यहां की गंदगी लोगों को विचलित करती है. लोगों ने डीसी से मांग की है कि पाकु़ड़िया के सिदपुर गरम झना को पर्यटक स्थल के रुप में विकसित किया जाए. यदि सरकार इस जगह को पूरी तरह पर्यटक के रुप में विकसित करे दे तो झारखंड के मानचित्र में सिदपुर का अपना एक अलग स्थान होगा.