नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) के मुताबिक, इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप (ICC World Cup 2019) के लिए टीम इंडिया का दावा सबसे ज्यादा मजबूत नजर आता है। हालांकि, उनका ये भी मानना है कि इंग्लैंड में जब विश्व कप होगा तो मौसम गर्म होगा और पिचों से ज्यादा उम्मीद नहीं मिलेगी। लिहाजा, टीम इंडिया के गेंदबाजों को हालात के मुताबिक खुद को ढालने में काफी मेहनत करनी होगी। बता दें कि लक्ष्मण ने कुछ दिनों पहले कमेंट्री के दौरान भी कहा था कि अगर टीम इंडिया के बॉलर्स वर्ल्ड कप के दौरान अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो विराट कोहली की टीम का जवाब दूसरी टीमों के पास नहीं होगा।हमारी बैटिंग बहुत मजबूतमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लक्ष्मण ने कहा- टीम इंडिया के पास बहुत मजबूत बैटिंग लाइनअप है। खासकर वनडे क्रिकेट के हिसाब से उनके पास अनुभव और आक्रमकता का अच्छा मिश्रण है। अंबाति रायडू ने चार नंबर पर खुद को साबित कर दिया है। ऊपर के क्रम में आपके पास शिखर धवन और रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और रहाणे जैसे बल्लेबाज हैं। अगर दो पार्टनरशिप भी अच्छे से हुईं तो टीम इंडिया के पास जीतने का हर मौका होगा। टीम इंडिया के इस पूर्व क्लासिकल बैट्समैन ने कहा- हम 1983 और 2011 में विश्व कप जीत चुके हैं। मुझे लगता है कि इसे हम तीसरी बार भी जीत सकते हैं। बस हमें हर मौके का फायदा उठाना होगा। टीम इंडिाय के पास विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं जो किसी भी विपक्षी टीम के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ तेजी से रन बनाने में कामयाब रहते हैं।बॉलिंग पर करें फोकसहैदराबाद का यह प्लेयर मानता है कि बल्लेबाजी में चिंता की जरूरत नहीं है लेकिन टीम को अपनी गेंदबाजी पर ध्यान देना होगा। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के साथ कौन होगा? ये अभी से तय कर लेने की जरूरत है। क्योंकि अब भी विश्व कप में काफी वक्त है और इस लिहाज से तैयारियां करनी होंगी। मुझे लगता है कि हमारी 80 फीसदी टीम तो तैयार है। अब बुमराह और भुवी का साथ देने वाला गेंदबाज हमें चुनना होगा। याद रखना होगा कि आपके पास एमएस. धोनी जैसा विकेट कीपर और मार्गदर्शक है। इसके अलावा केदार जाधव गेंद और बल्ले से बराबर योगदान देते रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि टीम इंडिया के पास चयन से संबंधित दिक्कतें ज्यादा नहीं होंगी।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Ah9PCu
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment