Monday, December 31, 2018

Simmba Special Screening: रणवीर-सारा की फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में उमड़ा बॉलीवुड, कल रिलीज़ होगी फिल्म

मुंबई: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाएंगे। इस बात में कोई दो राय नहीं है। 28 दिसंबर यानि शुक्रवार को फिल्म रिलीज़ होने जा रही है। लेकिन रिलीज़ से पहले हुई फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड उमड़ा हुआ नज़र आया। स्पेशल स्क्रीनिंग यश राज स्टूडियो में रखी गई थी। खास बात ये रही कि इस फिल्म को देखने के लिए रणवीर और सारा दोनों का ही परिवार मौजूूद था। दीपिका पादुकोण अपने सास-ससुर और ननद के साथ फिल्म देखने पहुंचीं तो वही सारा के साथ उनकी मां अमृता सिंह और भाई अब्राहिम नज़र आए। दोनों का ही परिवार इस मौके पर बेहद ही खुश नज़र आ रहा था। इस बार दीपिका बिल्कुल अलग लुक में नज़र आई। उनके हाथों में चूड़ा दिखा और ना ही मांग में सिंदूर। ओरेंज कलर की ड्रेस में वो काफी सुंदर लग रही थीं। वही इस फिल्म को देखने के बाद लोगों के जो रिएक्शन आए हैं उससे साफ है कि ये फिल्म इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।सभी ने की फिल्म की तारीफफिल्म देखने के बाद सभी ने इसकी जमकर तारीफ की है। करण जौहर ने फिल्म देखने के बाद ट्वीट किया ‘आला रे आला सिंबा आला’। तो वही स्पेशल स्क्रीनिंग के मौके पर आशुतोष राणा और सोनू सूद भी नज़र आए। दोनों ने फिल्म में अहम किरदार निभाया है।शादी के बाद रणवीर की पहली फिल्महाल ही 14-15 नवंंबर को रणवीर और दीपिका की शादी हुई है। शादी के बाद रणवीर सिंह की ये पहली फिल्म रिलीज़ होने जा रही है। लिहाज़ा इस फिल्म को लेकर रणवीर सिंह में काफी उत्साह है।सारा की बैक टू बैक दूसरी फिल्मसारा अली खान ने हाल ही में डेब्यू किया है। और ये सारा अली खान की बैक टू बैक दूसरी फिल्म है। जो 28 दिसंबर को रिलीज़ होने जा रही है। इससे पहले सारा की केदारनाथ इसी महीने की शुरूआत में ही रिलीज़ हुई थी। जिसमें सारा के काम की जमकर तारीफ भी हुई है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2EU1pFt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...