नई दिल्ली. देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भले ही कभी अपने मुंह से कुछ ना बोला हो लेकिन उनके ऊपर लिखी गई किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ जब प्रकाशित हुई तो काफी कुछ कह गई थी। वहीं अब वो किताब फिल्म का रूप ले चुकी है और रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है। गुरूवार को फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया गया है जो काफी दमदार नज़र आ रहा है। फिल्न में मनमोहन सिंह का किरदार अनुपम खेर निभा रहे हैं और वो इस रोल में बखूबी जचे हैं। मनमोहन सिंह की तरह दिखने से लेकर उनके चलने और बोलने तक का स्टाइल अनुपम खेर ने बिल्कुल सटीक कॉपी किया है। कुल मिलाकर वो इस रोल के लिए हर तरह से लायक नज़र आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना का रोल भी काफी अहम लग रहा है। ट्रेलर का पहला डायलॉग ही इस फिल्म को लेकर आपकी दिलचस्पी और भी बढ़ा देगा। यहां देखें ट्रेलर की एक झलक।फिल्म में दिखेगी पर्दे के पीछे की कहानीखास बात ये है कि इस फिल्म में पर्दे के पीछे की पूरी कहानी दिखाई देगी। न्यूक्लियर डील को लेकर यूपीए सरकार के दौरान जो घमासान मचा था उसकी पूरी असल कहानी इस फिल्म में दिखाई देगी। आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू ने मनमोहन सिंह पर ये किताब लिखी थी जिसके बाद अब हंसल मेहता ने इस किताब पर आधारित फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में सोनिया गांधी का रोल जर्मनी अभिनेत्री सुजैन बर्नर्ट ने निभाया है जो इस रोल में पूरी तरह फबी हैं।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2CBHpoI
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment