मेलबर्न. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी MCG पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। विराट कोहली (Virat Kohli ) ने 7 विकेट पर 443 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। खुद कोहली ने 82 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि, वो बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक लगाने से पीछे रह गए। मेलबर्न की पिच को बैटिंग के लिए आसान माना जा रहा है और इसीलिए इसकी आलोचना भी हो रही है। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन (Mitchell Johnson) ने कोहली पर तंज कसा। एक ट्वीट में जॉनसन ने कहा- अगर इस विकेट पर भी कोहली शतक नहीं बना पाते हैं तो फिर उन्हें क्रिकेट से सन्यास ले लेना चाहिए।जॉनसन ने क्यों कहा ऐसा?मिशेल जॉनसन और कोहली के बीच मैदान पर काफी जोरदार मुकाबला और जुबानी जंग देखी जा चुकी है। 2014 में जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी तब जॉनसन और कोहली के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। हालांकि, उसमें कोहली हर बार मिशेल पर भारी नजर आए। अब मिशेल सन्यास ले चुके हैं और सिर्फ आईपीएल खेलते हैं। MCG टेस्ट के पहले दिन पिच का मिजाज देखकर जॉनसन नाराज थे। उन्होंने एक खाली सड़क का फोटो ट्वीट कर बताया कि पिच इतनी ही सपाट है। इस पर यूजर्स ने कुछ कहा तो जॉनसन ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए कहा- अगर इस पिच पर भी कोहली शतक नहीं लगाते तो उन्हें सन्यास ले लेना चाहिए। जॉनसन ने एक और यूजर से कहा- अब मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेलता, इसलिए कोई दिक्कत भी नहीं है। एक यूजर ने जब आईपीएल का जिक्र किया तो जॉनसन ने कहा- ये मत सोचिए कि मैं आईपीएल सिर्फ पैसे के लिए खेलता हूं।ऐसी पिचों का कोई मतलब नहींजॉनसन मेलबर्न की पिच से इतने खफा हैं कि उन्होंने क्यूरेटर पर ही सवाल उठा दिए। लेकिन, हकीकत कुछ और भी है। दरअसल, बुधवार को जब मैच शुरू हुआ और टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया तो विकेट पर काफी हरी घास थी। इसका फायदा ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नहीं उठा पाए क्योंकि पहले मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी और बाद में पुजारा-कोहली ने बेहतरीन बैटिंग की। बहरहाल, पहले दिन के खेल के बाद जब कोहली 47 पर नाबाद लौटे और जॉनसन ने एक इंटरव्यू दिया तो उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान पर तंज कसा। कहा- कोहली खराब प्रदर्शन के बावजूद सिर्फ अपने नाम की वजह से बच जाते हैं।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2QU31VM
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment