मेलबर्न. क्रिकेट की दुनिया में कुछ ना कुछ नया होता रहता है। कई प्रयोग तो इसलिए किए जाते हैं ताकि क्रिकेट को और रोचक बनाया जा सके। भारत के आईपीएल की तर्ज पर दुनिया में कई टी20 लीग शुरू हुईं। इसमें से एक है ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (big bash league), 19 दिसंबर से इसका आठवां सीजन (big bash league 08) शुरू हो चुका है। इसमें टॉस सिक्के की बजाए बैट उछालकर किया जा रहा है। लेकिन, बुधवार को इसमें एक बड़ी गड़बड़ हुई। और इस टॉस में ना कोई जीता और ना कोई हारा। मजबूरन टॉस को दोबारा कराया गया।ऑस्ट्रेलिया टी20 लीग में सिक्का नहीं, बल्ला उछालकर हुआ टॉस, क्रिकेट की दुनिया में नया प्रयोगक्या हुआ, जिस पर सब हंस पड़े?इस लीग की स्पॉन्सर कूकाबूरा कंपनी है। उसने एक खास बैट तैयार किया है जो दोनों तरफ से समतल है। यानी बैट का पिछला हिस्सा जो उभरा हुआ होता है, ये बैट ऐसा ना होकर दोनों तरफ से सपाट है। इसके एक तरफ रूफ्स और दूसरी तरफ फ्लैट्स लिखा है। बुधवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers) और पर्थ स्क्रॉचर्स (Perth Scorchers) के बीच मैच हुआ। बल्ले को उछाला गया। जब यह जमीन पर गिरा तो सीधा था। यानी ना रूफ्स आया और ना फ्लैट्स। तभी पर्थ के कप्तान एश्टन टर्नर आगे बढ़े और पैर से बल्ला सीधाकर कहा- टॉस मैंने जीता है। बहरहाल, टॉस को दोबारा कराया गया।Well that’s a first! Ashton Turner won the bat flip the second time around and elected to BOWL #BBL08 pic.twitter.com/fQoaqz0fp9— KFC Big Bash League (@BBL) December 26, 201817 फरवरी तक चलेगी लीगये लीग 19 दिसंबर से शुरू होकर 17 फरवरी तक चलेगी। इस बार इस लीग में सबसे ज्यादा मैच खेले जाएंगे। 8 टीमों के बीच कुल 59 मैच खेले जाएंगे। बिग बैश लीग दुनिया की सबसे बेहतरीन टी20 लीग में शुमार है। और ऑस्ट्रेलिया की ये सबसे बड़ी लीग है जिसे देखने के लिए भारी तादाद में दर्शक पहुंचते हैं। बता दें कि बिग बैश लीग सबसे पहले 2011-12 में खेली गई थी। इस बार इसका 8वां सीज़न था। बिग बैश लीग की ट्रॉफी सबसे ज्यादा पर्थ स्कॉर्चर्स ने जीती है। पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम ने 3 बार इस लीग में जीत हासिल की है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2VaCr9A
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment