Tuesday, December 25, 2018

लड़कियों की तरह ही लड़के भी ऐसे बना सकते हैं खुद को स्मार्ट

लड़कियों की तरह ही लड़के भी ऐसे बना सकते हैं खुद को स्मार्ट











खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं बहुत कुछ करती हैं, वहीं लड़के भी आजकल कुछ कम पीछे नहीं हैं. जी हाँ, लड़के भी इस रेस ने शामिल हैं और चाहते हैं कि वो खुद को स्मार्ट लुक दे पाएं. इसी के लिए हम आपको बताने जा रहे है कि किस तरह लड़के अपने आप को स्मार्ट लुक दे सकते हैं. पुरुष अपने बाल से लेकर नाखून तक को सजने सवारने में कोई कसर नहीं छोड़ता. आपने महिलाओं को देखा होगा कि वह अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं क्योंकि ऐसे प्रोडक्ट्स उन्हें खूबसूरत बनाए रखने में काफी मददगार होते हैं.
पुरुष को भी ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने में कोई शर्म या झिझक नहीं होनी चाहिए. आप हेल्थी लाइफस्टाइल जिएंगे तो इसका असर चेहरे पर ही दिखेगा. शेविंग करने से पहले और बाद में अच्छा मॉश्चराइजर लगाना ना भूले. आपके बाल आपकी पर्सनालिटी को बहुत कॉम्पलिमेंट देते हैं. एक अच्छा हेयर कट आपकी पूरी अपीयरेंस को चेंज कर देता है.
अपने फेशियल हेयर का भी बराबर खयाल रखना जरूरी है. दाढ़ी बढ़ाने के शौकीन है तो वक्त वक्त पर उन्हें ट्रिम करना भी जरूरी है. शानदार लुक के लिए वैक्स जैसी चीजें भी काफी जरूरी हो जाती है. अपने वार्डरोब में एक्सेसरी को बढ़ावा दीजिए. बंदाना, कैप्स, सनग्लासेस और रिस्टबैंड जैसी एक्सेसरी आकर्षक दिखाने में काफी मददगार होगी.

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...