Tuesday, December 25, 2018

घर पर ऐसे कर सकते हैं आप मसाज, जवां बना रहेगा चेहरा

घर पर ऐसे कर सकते हैं आप मसाज, जवां बना रहेगा चेहरा












फेशियल और मसाज महिलाओं के लिए आम बात है. अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अक्सर लड़कियां और महिलाएं कुछ न कुछ करवाती ही रहती हैं. आपको बता दें फेस मसाज से चेहरे की मांसपेशियों को आराम तो मिलता ही है बल्कि इससे रक्त प्रवाह भी बढ़ता है. यह चेहरे पर जमा हुए तरल पदार्थों को बाहर निकालने तथा आँखों के नीचे की सूजन को कम करने में भी सहायक होता है. इसी के साथ जान लें इसके और भी फायदे और जानिए कैसे करें घर पर मसाज.
 
* होंठ: अपनी उँगलियों के पोरों को ठोड़ी पर लायें तथा धीरे धीरे बाहर की ओर ले जाएँ. उँगलियों को धीरे धीरे अपने निचले होंठ की ओर लायें, ऊपर के होंठ की ओर लायें तथा नाक के दोनों ओर ले जाएँ. 
* गाल: अब अपनी उँगलियों को अपनी नाक के पास रखें तथा अपने गालों से कानों की तरफ मसाज करें. 
* कान: अपने कान और कान के ईयरलोब की गोलाकार दिशा में मसाज करें. ऐसा कई बार करें. 
* जॉ लाइन: अपने मुंह को बंद रखें तथा अपने जबड़े के चारों ओर छोटे छोटे सर्कल बनाते हुए मसाज करें. 
* आइब्रो: अंगूठे और अनामिका से आइब्रो के प्रारंभ से हलके दबाते हुए आइब्रो के बाहर की ओर मसाज करें. 
* माथा: माथे के मध्य भाग से प्रारंभ करते हुए अपनी हेयर लाइन की ओर मसाज करें. 
* आँखें: उँगलियों को आँखों के पास रखें तथा आँखों के किनारों को ऊपर की ओर खींचें. अब अंगूठे की सहायता से अपनी पलकें बंद करें और आराम करें. 

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...