प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां संसद भवन के सभागार मेंपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र वाला 100 रुपए का सिक्का जारी किया। 35 ग्राम वजनी इस सिक्के के एक सिरे पर अटलजी के नाम के साथ उनका चित्र है। नाम अंग्रेजी और देवनागरी में लिखा है। तस्वीर के नीचे अटलजी के जन्म का साल 1924 और मृत्यु का साल 2018 अंकित है।

सिक्के के दूसरे सिरे पर अशोक स्तंभ का निशान है। इसमें नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। इस सिरे पर नीचे एक तरफ देवनागरी में भारत लिखा है, जबकि दूसरी ओर अंग्रेजी में इंडिया। स्तंभ के नीचे रुपए का निशान और उसकी कीमत 100 अंकित है।

इस मौके पर मोदी ने कहा, "मन यह मानने को तैयार नहीं है कि अटल जी अब हमारे साथ नहीं हैं। वह समाज के सभी वर्गों के प्रति प्रेम रखने वाले और सम्मानित व्यक्ति थे। अटल जी चाहते थे कि लोकतंत्र सर्वोच्च हो।"

मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा, "कुछ लोगों के लिए सत्ता ऑक्सीजन की तरह होती है। वे उसके बिना नहीं जी सकते। वहीं, अटल जी के जीवन का लंबा समय विपक्ष में गुजरा, लेकिन उन्होंने राष्ट्रहीत में हमेशा अपनी बात उठाई। उन्होंने पार्टी के विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया।"

मोदी ने कहा, "अटल जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों को सार्वजनिक और राष्ट्र जीवन के लिए प्रेरित करेगा। अटल जी ने जो पार्टी बनाई वह सबसे बड़े राजनीतिक दलों में से एक बन गई। कार्यकर्ताओं की एक लंबी पीढ़ी उनके द्वारा तैयार की गई है। एक वक्ता के रूप में वे अद्वितीय थे।"

अटलजी का निधन इसी साल 16 अगस्त को हुआ था। वे 93 साल के थे। अटलजी तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उनके सम्मान में कई जगहों के नाम बदले गए हैं। हिमालय की चार चोटियों के नाम भी उनके नाम पर रखे गए। छत्तीसगढ़ के नए रायपुर का नाम अटल नगर रखा गया।

इसके अलावा उत्तराखंड सरकार ने देहरादून एयरपोर्ट का
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...

गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...

हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...

चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment