Tuesday, December 25, 2018

Bogibeel Bridge Assam LIVE/ कुछ ही देर बाद असम में देश के सबसे बड़े रेल-रोड पुल बोगीबील का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,16 साल में हुआ तैयार

नई दिल्ली/गुवाहाटी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सबसे बड़े रेल-रोड ब्रिज बोगीबील (bogibeel bridge in assam) का उद्घाटन करेंगे। यह पुल असम के डिब्रूगढ़ में बनाया गया है। यह ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तर और दक्षिण तट को जोड़ेगा। पुल की लंबाई 4.94 किमी है। एक अफसर के मुताबिक- 25 दिसंबर को सरकार गुड गवर्नेंस दिवस मना रही है। इसी मौके पर प्रधानमंत्री देश की जनता को पुल की सौगात देंगे। 1997 में संयुक्त मोर्चा सरकार के प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने पुल का शिलान्यास किया था, वहीं 2002 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने इसका निर्माण शुरू किया था। पुल के पूरा होने में 5920 करोड़ रुपए की लागत आई। बीते 16 साल में पुल के पूरा होने की कई डेडलाइन चूकीं। इस पुल से पहली मालगाड़ी 3 दिसंबर को गुजरी। बोगीबील पुल को अरुणाचल से सटी चीन सीमा तक विकास परियोजना के तहत बनाया गया है। DainikBhaskar.com आपको इस उद्घाटन समारोह से जुड़े LIVE UPDATES दे रहा है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2EOg6K3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...