Thursday, December 27, 2018

INDvsAUS/ धोनी को वर्ल्ड कप के पहले 11 मैच मिलेंगे; ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे सीरीज

मेलबर्न/नई दिल्ली. कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (Series Against Australia New Zealand) के खिलाफ छोटे फॉर्मेट की दोनों सीरीज खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। तीनों सीरीज के लिए भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम में शामिल किया गया है। धोनी पिछली दो टी-20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने गए थे। ऋषभ पंत ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं बना पाए हैं।मैच प्रैक्टिस का मौकाबता दें कि धोनी वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। तब ये सवाल उठ रहे थे कि क्या वो इंग्लैंड में अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। अब ये साफ हो गया है कि वर्ल्ड कप के पहले धोनी को सिलेक्शन कमेटी ज्यादा से ज्यादा मैच खिलाकर उन्हें मैच प्रैक्टिस का मौका देना चाहती है और ये भी कि वो विश्व कप जो कि मई से जुलाई के बीच होगा, उसमें टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। धोनी का यह चौथा वर्ल्ड कप होगा। जब वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 में धोनी को टीम में शामिल नहीं किया गया था तब कई सवाल उठे थे। इनका जवाब देते हुए कप्तान विराट कोहली ने साफ किया था कि धोनी खुद चाहते थे कि ऋषभ पंत को ज्यादा मौके मिलने चाहिए।अब क्यों शामिल किए गए?सूत्रों के मुताबिक, धोनी को टीम मैनेजमेंट और खुद कप्तान कोहली वर्ल्ड कप की टीम में रखना चाहते हैं। इसीलिए, उन्हें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए चुना गया है। इससे फायदा ये होगा कि धोनी को मैच प्रैक्टिस मिलेगी और वह भी दुनिया की दो बेहतरीन टीमों के खिलाफ। वर्ल्ड कप के पहले टीम इंडिया को कुल 13 वनडे मैच खेलना हैं। वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 5 जून को साउथ अफ्रीका से होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैच खेले जाने हैं। इसके अलावा तीन टी20 भी हैं। यानी धोनी को 11 मैच खेलने मिलेंगे। इस दौरान ऋषभ पंत इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पांच वनडे मैच खेलेंगे।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2SfS9OK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...