नई दिल्ली. NTA UGC NET 2018 Question Paper and Response/ NTA UGC NET देने वाले छात्रों के लिए यह खबर अहम है। दरअसल, जूनियर रिसर्च फैलोशिप और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2018 एग्जाम के लिए प्रश्न पत्र यानी क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स (NTA UGC NET 2018 Question Paper और Response) जारी कर दिए गए हैं। अब वो छात्र जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वो एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट यानी ntanet.nic.in पर जाकर क्वेश्चन पेपर और उनके रिस्पॉन्स चेक कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, उत्तर कुंजी यानी (NTA NET Answer Key) इस महीने के आखिर और संभवत: 31 दिसंबर को जारी की जा सकती है। जबकि, यूजीसी नेट रिजल्ट (UGC NET Result) अगले साल के पहले महीने में 10 तारीख यानी 10 जनवरी 2019 को जारी होगा।कब हुई थी परीक्षा?बता दें कि इस साल से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ही यह परीक्षा आयोजित कर रही है। यह ऑनलाइन यानी कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम है। इस साल यह परीक्षा 18 से 22 दिसंबर के बीच दो शिफ्ट में देश के प्रमुख शहरों में संपन्न हुई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से जबकि दूसरी 2.30 से आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 8 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।UGC NET Question Paper and Response: ऐसे कर सकते हैं चेकइसके लिए सबसे पहले आप NTA NET की आधिकारिक यानी ऑफिशियल वेबसाइट ntanet.nic.in पर लॉगिन करें। यहां आपको View Question Paper and Response का एक लिंक मिलेगा, इस पर आपको क्लिक करना होगा। इतना करने के बाद आपके सामने एक नई विंडो होगी। इसमें एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के अलावा एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का आप्शन होगा। इस पर क्लिक करें। यह जानकारी भरते समय एक बार क्रॉस चेक जरूर करें ताकि कोई कमी नहीं रहे। अब आप आसानी से क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स चेक कर सकते हैं।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Vb3PnZ
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment