नई दिल्ली. new-gen Maruti Suzuki Wagon R: मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki ) अपने लोकप्रिय मॉडल मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki Wagon R) का नया मॉडल लॉन्च करने जा रहा है। नई मारुति सुजुकी वैगनआर (ALL New Maruti Suzuki Wagon R) 23 जनवरी को लॉन्च की जाएगी। लेकिन, इसके पहले ही इस न्यू जेन मारुति सुजुकी वैगनआर (new-gen Maruti Suzuki Wagon R) के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। अब ये सोशल मीडिया पर वायरल (Maruti Suzuki Wagon R brochure leaked online) हो रहे हैं। इससे पता लगता है कि नई Maruti Suzuki Wagon R तीन वेरिएंट्स में लॉन्च की जा रही है। new 2019 Maruti Suzuki Wagon R के इन तीन वेरिएंट्स में दो पेट्रोल इंजन वाले मॉडल हैं और इनमें मैनुअल के अलावा AMT या AGS यानी Auto Gear Shift का भी ऑप्शन मौजूद रहेगा।कैसा होगा डिजाइन?new Maruti Suzuki Wagon R के डिजाइन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा ज्यादा हो रही है। कहा जा रहा है कि इसका लुक वही होगा जो फिलहाल जापान में इसके मॉडल का है। हालांकि, जो तस्वीरें new 2019 Maruti Suzuki Wagon R के सामने आ रहे हैं वो जापान में उपलब्ध वैगनआर से अलग हैं। इसका फ्रंट ग्रिल ज्यादा चौड़ा और अट्रैक्टिव नजर आ रहा है। फॉग लाइट और हेडलैंप्स को बंपर के ऊपरी तरफ ज्यादा बड़ा किया गया है।तुलना भी करेंnew Maruti Suzuki Wagon R की लंबाई 3,655 mm, चौड़ाई 1,620 mm और आखिर में इसकी ऊंचाई जो 1,675 mm बताई जा रही है। अब इसकी तुलना Santro और tata tiago से करें। Santro की लंबाई 3610mm और टियागो की 3746mm हैं। सैंट्रो की चौड़ाई 1645mm और tata tiago में 1647mm हैं। इसी तरह ऊंचाई का मामला है। वैगनआर न्यू की ऊंचाई 1,675 mm है। तो वहीं, Santro में ये 1560mm और tata tiago में 1535mm हैं। 2019 Maruti Suzuki Wagon R का व्हीलबेस 2,435 mm बताया जा रहा है। तो वहीं, सैंट्रो में 2400mm और टाटा टियागो में भी ये 2400mm हैं। जबकि,Santro में 35 लीटर और tata tiago में भी 35 लीटर की ही फ्यूल कैपेसिटी यानी फ्यूल टैंक हैं।कैसा होगा इंटीरियर?new 2019 Maruti Suzuki Wagon R के डैशबोर्ड में बदलाव नजर नहीं आ रहा है। जो इसके रनिंग मॉडल हैं, उसे वैसा ही रखा गया है। हालांकि, टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट पैनल और अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट पैनल लगाए गए हैं। स्टीयरिंग व्हील में सिल्वर फिनिशिंग नजर आती है। इसी स्टीयरिंग पर ऑडियो और फोन कंट्रोल फेसेलिटी नजर आती है। 5 स्पीड गियरबॉक्स होगा।माना जा रहा है कि 2019 Maruti Suzuki Wagon R अब 6 कलर्स में आएगी। ये हैं, सुप्रीम व्हाइट, सिल्की सिल्वर, मैग्मा ग्रे, मैटेलिक ब्राउन और दो कलर नए हैं। ये हैं- ऑटमन ऑरेंज और पूलसाइड ब्लू।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2AvzLKK
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment