नई दिल्ली. Anshul Ambani youngest son of Anil Ambani: रिलायंस ग्रुप के हेड अनिल अंबानी के सबसे छोटे बेटे अंशुल अंबानी (Anshul Ambani) भी कंपनी से जुड़ गए हैं। 23 साल के अंशुल ने मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर रिलायंस के इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure ) डिवीजन को ज्वॉइन किया है। बता दें कि 2014 में उनके बड़े भाई अनमोल ने भी इसी तरह यानी बतौर ट्रेनी कंपनी को ज्वॉइन किया था। अनमोल ने एक ट्वीट में खुद अंशुल के कंपनी ज्वॉइन करने की जानकारी शेयर की है। इसके अलावा रिलायंस की तरफ से भी इस बारे में बयान जारी किया गया है।दिसंबर में ही पूरी की थी डिग्रीअंशुल अंबानी ने दिसंबर 2018 में ही अमेरिका की स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। बता दें कि रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर इस ग्रुप के कई प्रोजेक्ट देखती है। इनमें इंजीनियरिंग, मेट्रो और डिफेंस भी शामिल हैं। अंशुल के बड़े भाई अनमोल ने भी करीब चार साल पहले इसी तरह यानी बतौर ट्रेनी रिलायंस म्युचुअल फंड ज्वॉइन किया था। इसके दो साल बाद यानी 2016 में वो रिलायंस कैपिटल बोर्ड का हिस्सा बने। अनमोल ने क्या कहा?छोटे भाई अंशुल के रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर में बतौर ट्रेनी ज्वॉइन करने के बाद अनमोल अंबानी ने खुद इसकी जानकारी दी और एक ट्वीट भी किया। हालांकि, इसके अलावा भी कंपनी की तरफ से एक बयान जारी किया गया।Excited to have my brother @AmbaniAnshul back from university, and joining us at the group. Time to kick it 👊🏼— Anmol A Ambani (@anmol_ambani) January 18, 2019
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2AUsxR4
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment