चेन्नई. AR Rahman B’day/ अल्लाह रक्खा रहमान (Allah Rakha Rahman) यानी आपके एआर. रहमान। देश ही नहीं बल्कि दुनिया भी इस बेहतरीन संगीतकार की दीवानी है। दुनियाभर में करोड़ों लोग इस म्यूजिक डायरेक्टर (Music Composer AR Rahman) के प्रशंसक हैं। रोजा, स्लमडॉग मिलेनियर, बॉम्बे, रॉकस्टार, रंगीला और ताल जैसी फिल्मों को कामयाब बनाने में रहमान के संगीत का बहुत अहम किरदार रहा। रविवार 6 जनवरी 2019 को रहमान 52 साल के हो जाएंगे। बहरहाल, हम यहां बात रहे हैं रहमान के कुछ अनछुए पहलुओं की।दिलीप से अल्लाह रक्खा रहमान कैसे बने?बहुत कम लोगों को ये बात पता होगी कि आप जिन्हें एआर. रहमान के नाम से जानते हैं, उनका जन्म वास्तव में एक हिंदू परिवार में हुआ था। परिवार ने उनका नाम रखा दिलीप कुमार (Rahman was born Dileep Kumar)। इस दिलीप कुमार के एक आध्यात्मिक गुरू हुआ करते थे। इनका नाम था कादरी इस्लाम। गुरू से प्रेरित होकर दिलीप कुमार ने 23 साल की उम्र में सनातन धर्म छोड़कर इस्लाम अपना लिया। अब उनका नया नाम था अल्लाह रक्खा रहमान यानी AR Rahman.बनना चाहते थे इंजीनियररहमान की संगीत में कोई खास रुचि नहीं थी। रेडियो पर वो तमिल संगीत सुनते जरूर थे लेकिन कभी इसी दुनिया के बेताज बादशाह बनेंगे, ये सोचा नहीं था। संगीत के सफर की शुरुआत हुई तब जब पांचवी कक्षा में उनके पिता ने रहमान को एक कीबोर्ड गिफ्ट किया। इसके बाद जो हुआ वो इतिहास में दर्ज हो चुका है। हिंदी फिल्मों में उन्हें मौका दिया दक्षिण के मशहूर डायरेक्टर मणिरत्नम ने। फिल्म थी ‘रोजा’। इस फिल्म का ऐसा कोई गीत नहीं जो हिट ना हुआ हो। और यहीं से रहमान हर आयुवर्ग के दिलों की धड़कन बन गए। पहली ही फिल्म के लिए रहमान को नेशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके पहले किसी को यह गौरव हासिल नहीं हुआ था।बेटे के साथ ही आता है जन्मदिनरहमान अपने कॅरियर के शुरुआती दौर में दूरदर्शन पर भी काफी नजर आए। 1995 में रहमान ने सायरा बानू से शादी की। रहमान और सायरा के तीन बच्चे हैं। दो बेटियां खातिजा और रहीमा। एक बेटा है अमीन। खास बात ये है कि रहमान और अमीन की जन्म तारीख 6 जनवरी ही है। रहमान को एक ही साल में दो ऑस्कर अवॉर्ड हासिल हुए। इसके अलावा दो ग्रैमी अवॉर्ड भी उनके नाम हैं। उन्हें पद्म भूषण और पद्मश्री के अलावा 4 राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले हैं।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2CQsaIp
via IFTTT
No comments:
Post a Comment