नई दिल्ली. बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार रिया सेन आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी नानी सुचित्रा सेन, मां मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन भी हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस रही हैं। 16 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत करने वाली रिया ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन अपनी फिल्मों से ज्यादा वो अपनी पर्सनल लाइफ और अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही। 2017 में रिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड शिवम तिवारी के साथ सीक्रेट तरीके से शादी कर लोगों को चौंका दिया था। हालांकि जल्दबाजी में की गई शादी को देखते हुए ये अफवाह भी उड़ी की शादी से पहले प्रेग्नेंट होने के कारण ही रिया सेन ने शादी कर ली है। हालांंकि इस बात को कभी साबित नहीं किया जा सका। और ये अफवाह, अफवाह ही रही। आपको बता दें कि रिया और शिवम की शादी ट्रेडिशनल बंगाली तरीके से हुई थी।शादी से पहले कई लोगों के साथ रहे अफेयरशादी से पहले रिया के कई लोगों के साथ अफेयर की खबरें भी आईं। उनका नाम क्रिकेटर श्रीसंत और युवराज सिंह के साथ भी जोड़ा गया। रिया मॉडलिंग के दिनों में जॉन अब्राहम को भी डेट कर चुकी हैं।स्टाइल फिल्म से मिली सफलतारिया ने अपना एक्टिंग करियर 1991 में फ़िल्म विषकन्या में एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया। उन्हे अपने फिल्म कैरियर की पहली व्यवसायिक सफलता साल 2001 में एन. चंद्रा की कम बजट वाली कॉमेडी हिन्दी फ़िल्म स्टाइल में मिली। उनकी कुछ अन्य फ़िल्मों में निर्माता प्रीतिश नंदी की संगीतमय हिंगलिश, झंकार बीट्स (2001), शादी नं. 1 (2005) और मलयालम में हॉरर फ़िल्म अनंथाभाद्रम (2005) शामिल है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Dxu1Ct
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment