Tuesday, January 15, 2019

कुंभ के पहले स्नान के लिए रेलवे-रोडवेज की खास तैयारियां; शटल बस सेवा से फ्री में पहुंच सकेंगे स्नान स्थल

प्रयागराज. kumbh mela 2019/प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) में मकर संक्रांति के पावन पर्व से कुंभ मेला (kumbh 2019) का भी आगाज हो रहा है। इस मेले की एक खास बात इस बार यह है कि जो पहला स्नान पर्व होगा वही शाही स्नान होगा। इतने बड़े और भव्य आयोजन को देखते हुए रेलवे और रोडवेज ने खास इंतजामात किए हैं। माना जा रहा है कि पहले कुंभ (kumbh) स्नान में लाखों लोग जुटेंगे। इसी तादाद को देखते हुए व्यापक प्रबंध प्रशासनिक स्तर पर किए गए हैं। खास बात ये भी है कि रेलवे ने इस मौके पर स्पेशल ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी किया है।रेलवे की क्या तैयारियां?कुंभ मेले के लिए उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे ने अलग-अलग 51 स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसके लिए टाइम टेबल भी जारी किया गया है। इनमें से 26 ट्रेन टाइम टेबल यानी शेड्यूल के हिसाब से तो 25 जरूरत पड़ने पर यानी ऑन डिमांड चलाई जाएंगी। इलाहाबाद जंक्शन से ये स्पेशन ट्रेनें कानपुर, डीडीयू, सतना और झांसी रूट पर चलेंगी। छपरा, वाराणसी और गोरखपुर रूट के लिए भी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इतना ही नहीं रेलवे ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग, नैनी और इलाहाबाद सिटी स्टेशनों के सभी प्लेटफॉर्म पर स्पेशल मेडिकल बूथ भी बनाए हैं ताकि अगर कोई यात्री बीमार हो जाए तो उसका फौरन इलाज किया जा सके।रोडवेज भी तैयारकुंभ मेला प्रांगण जाने के लिए चिन्हित जगहों पर फ्री पार्किंग प्लेस दिया गया है। इन स्थलों से 1 जनवरी से ही करीब 217 शटल बसें संचालित की जा रही हैं। स्नान पर्व 14 से 16 जनवरी तक प्रयाग में कुल 500 शटल बसें चलाई जाएंगी। इस बीच अव्यवस्था से बचने के लिए प्रशासन ने फैसला लिया है पहले स्नान के एक दिन पहले से एक दिन बाद तक रोडवेज की बसों के शहर में आने पर रोक रहेगी। इसके लिए राज्य परिवहन निगम ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2VNeAx7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...