नई दिल्ली. Union Budget 2019-20/ केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली (Finance Minister Arun Jaitley) 1 फरवरी को केंद्रीय बजट (Budget 2019-20) पेश कर सकते हैं। फिलहाल, वो अमेरिका में रूटीन चेकअप करा रहे हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जेटली बजट पेश करने के लिए देश लौटेंगे। नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली NDA सरकार का यह अंतिम बजट होगा। यह अंतरिम बजट (interim-budget 2019-20) होगा और इसके बाद लोकसभा चुनाव होने हैं। परंपरा के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार पूर्ण बजट पेश करेगी। माना जा रहा है कि इस बजट में किसानों और टैक्स पेयर्स को कुछ राहत दी जा सकती है। जेटली का यह छठवां बजट1 फरवरी को जब लोकसभा में जेटली बजट पेश करेंगे तो यह उनका छठवां बजट होगा। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। आमतौर पर वित्त मंत्री का बजट भाषण काफी लंबा होता है। अकसर, इसमें शायरी और कुछ कोट्स भी शामिल किए जाते हैं। हालांकि, इस बार यह भाषण छोटा भी हो सकता है। इसकी एक वजह ये है कि यह अंतरिम बजट होगा। आर्थिक सर्वेक्षण कब पेश होगा?बजट के पहले केंद्र सरकार आर्थिक सर्वेक्षण (Economic Survey 219) पेश करेगी। माना जा रहा है कि यह 31 जनवरी को पेश किया जाएगा। इसी दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को भी संबोधित करेंगे। पिछले साल यह 29 जनवरी को पेश किया गया था। बता दें कि मोदी सरकार अब अलग से रेल बजट पेश नहीं करती बल्कि इसे आम बजट का ही हिस्सा बना दिया गया है। इसलिए, इस साल रेल बजट (Railway budget 2019) भी आम बजट के साथ ही पेश किया जाएगा। क्या हैं उम्मीदें?माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पेश होने वाले इस बजट में आयकर दाताओं यानी इन्कम टैक्स पेयर्स को कुछ राहत मिल सकती है। इसके अलावा, पेंशनरों और किसानों को लेकर भी कुछ बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। एक उम्मीद यह भी है कि होम लोन को लेकर सरकार कुछ रियायत का ऐलान करे। मिडल क्लास या नौकरी पेशा वर्ग को मोदी सरकार के इस आखिरी बजट से काफी उम्मीदें होंगी। विपक्ष ने बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरा है। संभव है कि सरकार युवाओं को लुभाने के लिए बजट में किसी ठोस नीति का ऐलान करे।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2RBAXad
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment