नई दिल्ली. ग्रहण...यानि वो खगोलीय घटना जिसे हिंदू धर्म में बड़ा ही महत्व दिया जाता है। जब-जब ग्रहण पड़ता है लोग इसे आध्यात्मिक और ज्योतिषीय नज़रिए से देखते हैं। ग्रहण के बाद अकसर प्रकृति में परिवर्तन देखा जाता है। कहा जाता है जब-जब चंद्रग्रहण होता है तो समुद्र में ज्वार भाटा आता है। इस साल यानि साल 2019 की बात करे तो इस बार पूरे साल भर में 5 ग्रहण होंगे। इनमें 2 चंद्र ग्रहण तो 3 सूर्य ग्रहण शामिल हैं। 1 सूर्यग्रहण साल के शुरूआती हफ्ते में 6 जनवरी, 2019 को पड़ चुका है और अब चंद्रग्रहण 21 जनवरी को होगा। इसी दिन पौष पूर्णिमा है लिहाज़ा इस ग्रहण का महत्व और भी बढ़ गया है। वही ग्रहण का असर सिर्फ प्रकृति पर ही नहीं होता बल्कि इंसानों पर भी ग्रहण के बाद असर देखा जाता है। अब 21 जनवरी को चंद्रग्रहण है लिहाज़ा इस ग्रहण का असर भी पड़ेगा। कहा जा रहा है इस राशि का सबसे ज्यादा असर कर्क राशि पर होगा। जी हां...कर्क राशि पर। हालांकि ये ग्रहण भारत में नज़र नहीं आएगा लिहाज़ा भारत के लोगों को घबराने की ज़रूरत नहीं लेकिन जहां ये ग्रहण दिखेगा वहां कर्क राशि के लोगों पर इसका असर ज़रूर होगा। आइए आपको बताते हैं कि इसका कारण क्या है।कर्क राशि पर ही क्यों होगा चंद्रग्रहण का प्रभाव?दरअसल, कहा जा रहा है कि 21 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण पुष्य नक्षत्र और और कर्क राशि में लगेगा। यही कारण है कि इस ग्रहण से कर्क राशि के लोग ज्यादा प्रभावित होंगे।भारतीय समयानुसार कब होगा चंद्रग्रहण ?भारतीय समयानुसार ये चंद्रग्रहण सुबह 10.11 बजे से शुरू होकर 11.12 बजे तक रहेगा। वही सूतक काल ग्रहण शुरू होने से ठीक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।इन शहरों में नज़र आएगा चंद्रग्रहणये ग्रहण भारत में तो नज़र नहीं आएगा लेकिन उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका के अलावा ये यूरोप के कुछ हिस्सों और मध्य प्रशांत में ही नज़र आएगा। यानि ये चंद्रग्रहण न्यूयार्क, लॉस एंजिलेस, लंदन, शिकागो, एथेंस, पेरिस, मास्को, ब्रेसेल्स और वाशिंगटन डीसी में नज़र आएगा।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2FMim4i
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment