Sunday, January 13, 2019

Ind Vs Aus/ भारत-ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे कल, ये हो सकती है टीम इंडिया- ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की प्लेइंग 11

सिडनी. Ind Vs Aus 1st ODI/भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कल सिडनी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने इस वनडे मैच के लिए अपने 11 खिलाड़ियों (Aussie XI for first ODI) के नाम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम (India XI for sydney ODI) की तरफ से इसका इंतजार है। लेकिन, ये तय हो चुका है कि चैट शो को लेकर विवाद में घिरे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और ओपनर केएल. राहुल (Hardik Pandya and KL Rahul) टीम का हिस्सा नहीं होंगे। विराट कोहली (Virat Kohli ) भी इस ओर इशारा कर चुके हैं। राहुल की जगह रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का खेलना तय माना जा रहा है।ये हो सकती है भारत की प्लेइंग XIअब जबकि ये तय हो गया है कि वनडे टीम के दो अहम प्लेयर पांड्या और राहुल अंतिम 11 में शामिल नहीं होंगे तो ऐसे में सवाल लाजिमी है कि इन दोनों की जगह कौन होगा। सिडनी वनडे के लिए अभी टीम इंडिया की घोषणा नहीं की गई है लेकिन अनुमान लगाया जा सकता है और विराट भी कह चुके हैं कि पांड्या की जगह जडेजा टीम का हिस्सा होंगे। तीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर और खलील अहमद का खेलना तय माना जा रहा है। कुलदीप भी शामिल होंगे। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस तरह हो सकती है। - रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), अम्बाति रायडू, केदार जाधव, एमएस. धोनी (विकेट कीपर), रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मोहम्मद शमी। ऑस्ट्रेलिया को सिडल पर भरोसाऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज पीटर सिडल का आठ साल बाद वनडे खेलने का रास्ता साफ हो गया। उनके साथ जे. रिचर्डसन और जेसन बेहरेनडॉर्फ दो अन्य तेज गेंदबाज होंगे। स्पिन की जिम्मेदारी नाथन लियोन संभालेंगे। एडम जम्पा को 11 में जगह नहीं मिल सकी है। फिंच ने कहा- सिडल ने पिछले कुछ सालों में बिग बैश में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने बाहर बैठकर अपनी क्षमताओं को बढ़ाया है। वे टीम में स्थान बनाने के हकदार थे।ये होगी ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XIएरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स करी (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्क्स स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नाथन लियोन, पीटर सिडल, जे. रिचर्डसन, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2SQ4oSk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...