Monday, January 28, 2019

IND vs NZ Live/ 244 के लक्ष्य के सामने रोहित और कोहली की बेहतरीन पारी, शिखर धवन आउट

IND vs NZ Live Score, India vs New Zealand 3rd ODI: माउंट माउनगानुई (टोरंगा). टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा वनडे आज माउंट माउनगानुई में खेल रही है। भारतीय टीम पांच वनडे की सीरीज में 2-0 से आगे है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।हालांकि शुरुआत खराब रही। दोनों ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद रॉस टेलर ने बेहतरीन पारी खेली लेकिन वो काफी धीमा खेले। रॉस टेलर ने93 रन बनाए 106 गेंद पर।49 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम 243 रन बनाकर सिमट गई। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 244 रन बनाने हैं। रन रेट चाहिए प्रति ओवर 4.95 रन का।महेंद्र सिंहधोनी और विजय शंकर नहीं हैं टीम मेंMS Dhoni इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। हार्दिकपांड्या की वापसी हुई है। टीम इंडिया ने पिछला मैच इसी मैदान पर जीता था। ऐसे में उसकी कोशिश तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी। टीम इंडिया यदि ऐसा करने में सफल रही तो वह न्यूजीलैंड में 10 साल बाद द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतेगी। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड यह मैच जीतकर सीरीज में वापसी करने की कोशिश करना चाहेगी। भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 1976 से द्विपक्षीय सीरीज खेल रही है। उसकी यह 8वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज है। इसमें वह अब तक सिर्फ एक सीरीज जीत पाई है। टीम इंडिया ने मार्च 2009 में पांच मैच की सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। उस सीरीज का चौथा वनडे बेनतीजा रहा था।Dainikbhaskar.com आपको इस मैच के तमाम लाइव अपडेट्स दे रहा है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Wntavt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...