माउंट माउनगुनेई. IND vs NZ Live Score, India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज (New Zealand vs India ODI series 2019) का दूसरा मैच माउंट माउनगुनेई ( Mount Maunganui) के खूबसूरत मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस कोहली ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। रोहित और शिखर ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। पहला विकेट ही 150 के बाद गिरा। दोनों ने हाफ सेंचुरी लगाईं। इसके बाद कोहली, धोनी, रायडू और केदार ने छोटी-छोटी लेकिन दमदार पारियां खेलीं। टीम इंडिया ने 324 रन बनाए। कोहली ने पिछले मैच कीटीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। न्यूजीलैंड ने सेंटनर और साउदी की जगह सोढ़ी और ग्रांडहोमी को जगह दी गई है।पहला मैच टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबला बना दिया था। बड़ी आसानी से यह मैच 8 विकेट से जीत लिया था। कुलदीप ने 4 और शमी ने 3 विकेट लिए तो बाद में शिखर धवन ने 75 रन की शानदार पारी खेली। माउंट माउनगुनेई न्यूजीलैंड के सबसे खूबसूरत मैदानों में से एक है। यहां का विकेट भी पारंपरिक तौर पर तेज गेंदबाजों को मदद देता है। माउंट माउनगानुई में दोनों टीमें (New Zealand vs India) पहली बार आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड (New Zealand) यहां अब तक छह वनडे खेल चुका है। इसमें से उसने तीन जीते और तीन हारे हैं। किवी टीम इस साल यहां दो वनडे खेली है, और दोनों ही उसने जीते हैं। इस पिच पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर सात विकेट पर 371 है, जिसे 2009 में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ बनाया था न्यूजीलैंड ने वह मुकाबला 45 रन से जीता था। सीरीज का तीसरा वनडे 28 जनवरी को इसी मैदान पर होना है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2B6oTmX
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment