नई दिल्ली. IND vs AUS one day Series 2019: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच कल यानी 12 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा। मैच के पहले खबर आ रही है कि इस मैच में टीम इंडिया के दो अहम प्लेयर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और लोकेश राहुल (KL Rahul) नहीं खेल सकेंगे। बता दें कि पिछले दिनों करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (koffee with karan) में हार्दिक और राहुल की कुछ टिप्पणियों की वजह BCCI नाराज है। कप्तान विराट कोहली ने भी इन दोनों प्लेयर्स की हरकत का समर्थन नहीं किया था। अब BCCI की कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA) की सदस्य डायना इडुल्जी (Diana Edulji) के हवाले से न्यूज एजेंसी ने खबर दी है कि इन दोनों खिलाड़ियों को निलंबित किया जा सकता है और इनके खिलाफ ज्यादा कड़ी कार्रवाई हो सकती है।क्या कहा इडुल्जी ने?न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पांड्या और राहुल को लेकर चल रहे विवाद पर इडुल्जी ने कहा- संभावना है कि इन दोनों प्लेयर्स को सस्पेंड किया जाए जब तक कि अगले कदम पर फैसला नहीं हो जाता। CEO राहुल जौहरी पर जब यौन शोषण के आरोप लगे थे तब उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इडुल्जी ने पहले दोनों पर दो मैच के बैन का सुझाव दिया था लेकिन बाद में इस मामले को बीसीसीआई की लीगल सेल के पास भेज दिया गया था।कोहली भी सहमत नहींविराट कोहली ने हार्दिक पंड्या-लोकेश राहुल के चैट शो विवाद पर कहा- भारतीय क्रिकेट टीम और जिम्मेदार क्रिकेटर्स के नाते हम उनके विचारों से इत्तेफाक नहीं रखते। उन्होंने जो भी कहा वह व्यक्तिगत है। अभी बोर्ड के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। कोहली ने आगे कहा- भारतीय क्रिकेट टीम के नजरिए से देखें तो ड्रेसिंग रूम के माहौल में इस विवाद के कारण कोई बदलाव नहीं आया है। इससे हमारी खेल भावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा। टीम कॉम्बिनेशन को लेकर फैसले के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। जरुरत होने पर हार्दिक की जगह रविंद्र जडेजा को टीम में लिया जा सकता है।पांड्या ने मांगी माफीविवाद के बाद हार्दिक ने माफी मांगते हुए कहा था- मैं एक चैट शो पर गया था। मैंने कुछ टिप्पणियां कीं और इस दौरान मैंने इस बात का ध्यान नहीं दिया कि इससे किसी की भावनाएं आहत हो सकती हैं। मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं। यह मैंने दुर्भावना के चलते या समाज के किसी खास वर्ग को बुरा दिखाने के लिए नहीं किया है। मैं शो के नेचर के मुताबिक उसमें ज्यादा खो गया। मेरा मतलब किसी भावनाओं का अपमान करना या उन्हें आहत करना नहीं था।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2VKm3Na
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment