January 2019 Festivals and Calendar: नया साल यानी 2019 शुरू हो चुका है। हर साल की तरह इस जनवरी भी आपको मीठा त्योहार ‘मकर संक्रांति’ मिलेगा। देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। देश के अन्नदाता यानी किसान के लिहाज से यह त्योहार प्रतीकात्मक रूप से अहम है। इसी दौरान दक्षिण भारत का खास त्योहार पोंगल (PONGAI) भी मनाया जाएगा। इसी वक्त से सूर्य की दिशा उत्तरायण हो जाती है और सर्दी का प्रभाव कम होने लगता है। इसी माह साल की 4 सबसे बड़ी चतुर्थियों में से एक संकष्टी चतुर्थी भी आएगी। उत्तर भारत में इसे ‘तिल चतुर्थी’ (til chaturthi) भी कहा जाता है। 15 जनवरी से ही प्रयागराज (पूर्व में इलाहाबाद) में अर्द्ध कुंभ भी आरंभ हो जाएगा। यह मार्च तक जारी रहेगा। इसके लिए एक खास बात हम आपको और बता दें क्योंकि ये आपके लिए लाभदायक है। अगर आप पहली बार कुंभ मेला में जा रहे हैं तो Jiophone ने इस कुंभ के लिए एक खास फोन कुंभ जियोफोन (Kumbh Jio Phone) लॉन्च किया है। वैसे, आपको एक जानकारी और देना चाहेंगे। इस साल का पहला दिन ही (New Year 2019) बहुत शुभ था। इस महीने दो ग्रहण भी हैं। सूर्य ग्रहण बीत चुका है और चंद्र ग्रहण 21 जनवरी को है। दरअसल, 1 जनवरी 2019 को सफला एकादशी (Ekadashi) थी। चलिए, आगे जानते हैं कि जनवरी में और कौन से त्योहार हैं? जिनका आपको इंतजार है।14 जनवरी: (सोमवार) मकर संक्रांति: इस दिन तिल के लेप से स्नान करने के बाद सूर्य की पूजा की जाती है।15 जनवरी: (मंगलवार) पोंगल, उत्तरायण, खिचड़ी पर्व: पोंगल मूल रूप से दक्षिण भारत में मनाया जाता है। तमिलनाडु में इस बार 6 दिन का अवकाश घोषित करने की प्रकिया चल रही है।17 जनवरी (गुरुवार) पौष पुत्रदा एकादशी: इसका भी धार्मिक महत्व है।18 जनवरी: (शुक्रवार) प्रदोष व्रत ( शुक्ल): भगवान शिव के आराधक इस व्रत को विधि-विधान से करते हैं।21 जनवरी: (सोमवार) पौष पूर्णिमा व्रत: उत्तर भारत में इसे पूनम भी कहा जाता है।24 जनवरी (गुरुवार) संकष्टी चतुर्थी: साल में जो चार बड़ी चतुर्थियां आती हैं। ये उनमें से एक है। इसे तिल चतुर्थी भी कहा जाता है।26 जनवरी (शनिवार) गणतंत्र दिवस: हमारे देश का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। यह राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का दिवस है।31 जनवरी (गुरुवार) षटशिला एकादशी: यह भी देश के ज्यादातर हिस्सों में मनाया जाने वाला अहम धार्मिक दिवस है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2FhekkT
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment