Jind Election Results Today 2019 / हरियाणा के जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतगणना होगी। उम्मीद है कि दोपहर तक जींद विधानसभा उपचुनाव 2019 का नतीजा साफ हो जाएगा। अगर आप इस सीट पर हुए उपचुनाव पर गौर करें तो पाएंगे कि इसकी चर्चा बहुत ज्यादा हुई। इसकी एक वजह बहुत साफ है कि हर राजनीतिक दल इसे इसी साल होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देख रहा है। चाहे बीजेपी हो या कांग्रेस या फिर क्षेत्रीय दल जैसे इनेलो या जेजीपी। इन सभी ने जींद विधानसभा उपचुनाव 2019 में पूरा दमखम दिखाने की कोशिश की है। कांग्रेस ने तो राहुल गांधी के खास कहे जाने वाले नेशनल मीडिया इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला को मैदान में उतार दिया। वहीं, बीजेपी ने कृष्ण मिड्ढा को मैदान में उतारा। उनके पिता हरिचंद मिड्ढा यहां से विधायक थे। इनेलो ने उमेद सिंह रेढू पर दांव खेला जिनकी ग्रामीण इलाकों में पैठ मानी जाती है। वहीं, इनेलो से अलग होकर बने जेजेपी ने दिग्विजय चौटाला को मैदान में उतारा है।नतीजों को लेकर बेताबी क्यों?कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि मोदी सरकार लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य विधानसभा के चुनाव भी करवा सकती है। राज्य में बीजेपी की सरकार है और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री हैं। भाजपा ने यहां काफी पहले से ही चुनाव की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। इनेलो में फूट पड़ गई है और जेजेपी नई पार्टी बन गई। यानी चौटाला परिवार जिसने राज्य की सियासत में अब तक काफी ताकत दिखाई है, वो कुछ कमजोर नजर आता है। माना जा रहा है कि इस चुनाव के नतीजे से इस बात का पता कुछ हद तक ही सही लग सकता है कि कौन सी पार्टी विधानसभा चुनाव में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन कर सकती है।ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान ज्यादाशहरी क्षेत्र में 72% व ग्रामीण क्षेत्र ने 87% वोट पड़े हैं। शहर में 103 व गांवों में 71 मतदान केंद्र बनाए थे। उपचुनाव में 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉ. कृष्ण मिड्ढा, जेजेपी के दिग्विजय चौटाला, कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला व इनेलो के उमेद सिंह रेढू के बीच माना जा रहा है। 31 जनवरी को नतीजे आएंगे। जींद में 51 साल के इतिहास में 13 बार हुए विधानसभा चुनाव में 10 बार वोटिंग का आंकड़ा 70% के पार गया। सिर्फ 1968, 1991 व 2000 में यह आंकड़ा 70% से कम रहा है। 1982 व 1987 में 76% मतदान हुआ, लेकिन एक बार भी यह 80% तक नहीं पहुंचा।Jind By Election Results 2019 के Live अपडेट और Candidates List के लिए यहाँ क्लिक करें
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Sh7rGj
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment