Jind Vidhan Sabha Upchunav Results 2019 / जींद उपचुनाव की मतगणना जारी है, उम्मीद है कि दोपहर 12 बजे तक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार मिथक टूट जाएगा या फिर बरकरार रहेगा।दरअसल, यूं तो हरियाणा भूमि को जाट भूमि के नाम से भी पुकारा जाता है। क्योंकि यहां की अधिकतर जनता जाट समुदाय से है। वही हरियाणा के जींद की बात करे तो जींद भी जाट बाहुल्य इलाका है लेकिन किस्मत देखिए कि 1972 के बाद से आज तक इस सीट से कोई भी जाट उम्मीदवार विजयी नहीं हुआ है। यानि 1972 से जींद सीट पर कोई जाट विधायक नहीं आया है। इस सीट से अगर कोई जीता तो वो या तो बनिया था या फिर पंजाबी। सिर्फ यही नहीं इस जींद सीट पर आज तक बीजेपी खाता भी नहीं खोल पाई है। ऐसे में सवाल यही बड़ा है कि क्या इस बार जींद उपचुनाव में हवा बदलेगी, क्या इतिहास बदलेगा और क्या वाकई सालों से बरकरार ये मिथक टूट जाएगा? इन सब सवालों के जवाब 31 जनवरी, 2019 यानि की आज साफ हो जाएंगे क्योंकि आज जींद विधानसभा उपचुनाव 2019 का अंतिम परिणाम घोषित होगा। जब नतीजे खुलेंगे और जनता जर्नादन का फैसला सबके सामने होगा।1972 में जीते थे चौधरी दल सिंहसाल 1972 में आखिरी बार जींद सीट से कोई जाट उम्मीदवार जीतकर हरियाणा की विधानसभा में पहुंचा था। उस वक्त चौधरी दल सिंह विजयी हुए थे। लेकिन तब से लेकर आज तमक को भी जाट उम्मीदवार न तो विजयी हुआ और न ही विधायक बना।आज जींद विधानसभा उपचुनाव 2019 का रिजल्ट है, देखें क्या नतीजे आते है सामने।बीजेपी का भी नहीं खुला है खाताआज भले ही हरियाणा में बीजेपी की सरकार हो लेकिन जींद वो सीट है जहां हमेशा से बीजेपी को नकारा गया। इस सीट पर आज तक बीजेपी जीत हासिल नहीं कर पाई है। ऐसे में इस बार पार्टी ने जीत को लेकर पूरी जान डाल दी है।इस बार बीजेपी ने लगाई है इनेलो के घर में सेंधहर दल इस चुनाव को जीतना चाहता है। और बीजेपी की इच्छा के तो क्या कहने। इस बार जींद उपचुनाव में बीजेपी की जीत की चाह इतनी है कि उसने इनेलो के घर में ही सेंध लगा दी। दरअसल इनेलो से पिछले दो बार के विधायक रहे हरिचंद मिड्ढा के निधन के बाद ही ये उपचुनाव हो रहे हैं ऐसे में बीजेपी ने मिड्ढा के बेटे कृष्ण मिड्ढा को न केवल बीजेपी मे शामिल किया बल्कि उन्हे बीजेपी की ओर से टिकट देकर मैदान में भी उतार दिया है।Jind By Election Results 2019 के Live अपडेट और Candidates List के लिए यहाँ क्लिक करें
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2S2cQSb
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment