Tuesday, January 15, 2019

Kumbh Mela 2019/जाने प्रयागराज कुम्भ के बारे में विस्तार से, स्थान, शाही स्नान और कब से कब तक चलेगा कुम्भ

नई दिल्ली. Kumbh Mela 2019: प्रयागराज में कुम्भ 2019 का आगाज़ हो गया है। मंगलवार को मकर संक्रांति को पहला शाही स्नान हुआ जिसमे सबसे पहले अखाड़ों के साधु संतों ने आस्था की डुबकी लगाई। कुम्भ मेले की भव्यता के चलते ही इस मेले को दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक और धार्मिक मेला कहा गया है। कहते हैं सूर्य के धनु राशि छोड़कर मकर राशि में जाने को ही मकर संक्रांति कहते हैं और मकर संक्रांति से ही सूर्य उत्तरायण होने लगता हैं। ये काल बेहद ही शुभ माना जाता है। इसलिए जब भी कुम्भ आयोजित होता है तो उसकी शुरूआत मकर संक्रांति से ही होती है। कुंभ के पहले शाही स्नान का काफी महत्व होता है इस दि गंगा में डुबकी लगाने से जन्मों जन्मों के पापों से तो छुटकारा मिलता ही है साथ ही मोक्ष की प्राप्ति भी होती है। आइए आपको बताते हैं कुम्भ 2019 के बारे में विस्तार से।इस बार प्रयागराज में कुम्भइस बार प्रयागराज में कुम्भ आयोजित हुआ है। यहां त्रिवेणी के किनारे कुम्भ लगा है। प्रयागराज में कुम्भ का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। क्योंकि यहां गंंगा, यमुना और सरस्वती तीनों का संगम होता है लिहाज़ा कुम्भ के दौरान यहां डुबकी का महत्व यहां और भी बढ़ जाता है।4 मार्च तक चलेगा कुम्भप्रयागराज में कुम्भ 15 जनवरी 2019 से शुरू हो चुका है और अब ये आयोजन 4 मार्च, 2019 तक चलेगा। कुम्भ का आयोजन करीब 50 दिन तक चलेगा और इस दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने का अनुमान है।शाही स्नानइस बार कुम्भ में 8 शाही स्नान हैं। शाही स्नान पर खास मान्यता होती है। शाही स्नान वो खास स्नान हैं जिसमें तय मुहूर्त के दौरान सबसे पहले अखाड़ों के साधु संत बारी-बारी से स्नान करते हैं। और इनके स्नान के बाद ही आम लोग स्नान कर पाते हैं।ये हैं शाही स्नान की तारीखेंमकर संकांति - 14 एवं 15 जनवरी 2019पौष पूर्णिमा- 21 जनवरी 2019पौष एकादशी स्नान- 31 जनवरी 2019मौनी अमावस्या- 4 फरवरी 2019बसंत पंचमी- 10 फरवरी 2019माघी एकादशी- 16 फरवरी 2019माघी पूर्णिमा 19 फरवरी 2019महाशिवरात्रि 04 मार्च 2019

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2RrGSPd
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...