lohri 2019 songs/ लोहड़ी..यानि उमंग और उल्लास से भरपूर वो त्यौहार जिसमें जोश की कोई कमी नहीं होती। पंजाब ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में अब लोहड़ी (Lohri) का पर्व पूरी धूमधाम से मनाया जाने लगा है लेकिन जो रौनक इस दौरान पंजाब में देखने को मिलती है वो शायद और कहीं आपको नहीं मिलेगी। गुड़ पट्टी और गज्जक की मिठास, मूंगफली की महक और अपनों का आशीर्वाद...थोड़ी सी मस्ती थोड़ा सा प्यार यही तो है लोहड़ी का त्यौहार। जी हां...यही है लोहड़ी के त्यौहार की पहचान। कई दिनों पहले ही लोहड़ी पर्व की तैयारियां शुरू हो जाती है। मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले ही होता है ये त्यौहार..शाम के समय दिन ढलने के बाद अग्नि प्रजवल्लित की जाती है और उसका घेरा बनाकर उसमें रेवड़ी, मूंगफली गज्जक, गुड़पट्टी का भोग लगाते हैं और फिर यही प्रसाद सभी को बांटा जाता है। भई...लोहड़ी का पर्व हो और गाना बजाना ना हो ऐसा तो कैसे हो सकता है...यही कारण है कि इस मौके पर घर-परिवार की महिलाएं खास तौर से पारंपरिक लोहड़ी गीत गाती हैं और गिद्दा किया जाता है। लेकिन अब बॉलीवुड के साथ साथ कई पंजाबी लोहड़ी गीत भी हैं चाहे वो लो आ गई लोहड़ी वे (Lo Aa Gyi Lohri Ve).. हो... या फिर दूल्हा भट्टी वाला (Dulha Bhatti Wala)..हर गाना जोश तो भरता ही है साथ ही आपके लोहड़ी सेलिब्रेशन को दुगना कर सकते हैं। तो चलिए देखिए इन लोहड़ी स्पेशल गानों की वीडियो1.लोहड़ी के गानों में वीर ज़ारा का ये गाना सबसे ज्यादा पॉपुलर है। इस गाने में शाहरूख खान और प्रिटी जिंटा है।2. ये गाना लोहड़ी के बेहद पुराने गानों में से एक है।3.लोहड़ी गानों में ये गाना भी बेहद सुंदर है जो आपको बेहद पसंद आएगा।4.ये गाना भी आपके लोहड़ी सेलिब्रेशन को दुगना कर देगा।5. ये गाना हर लोहड़ी फंक्शन की रौनक है। इस पर लोग जमकर डांस कर सकते हैं।6. अपने लोहड़ी सॉन्ग ट्रैक में इस गाने को भी शामिल करें और अपने सेलिब्रेशन की रौनक बढ़ाएं।7.लोहड़ी का ये गाना भी बेहद खूबसूरत है। इसे अपने लोहड़ी साउंड ट्रैक में ज़रूर शामिल करें।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2AGHfL2
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment