Makar Sankranti Wishes in Hindi 2019: मकर संक्रांति यानी नई उमंग और उल्लास का त्योहार। और हर लिहाज से। बात चाहे किसान के चेहरे पर अपनी पकती हुई फसल को देखने की हो या बच्चों के लबों पर रंग बिरंगी पतंगों को देख ललचाने की। मकर संक्रांति (Happy Makar Sankranti 2019) का त्योहार है ही कुछ ऐसा कि आपको अपने आसपास के वातावरण में खुशुमा बदलाव देखने को मिलते हैं। मौसम का मिजाज सर्द से नर्म और फिर गर्म होने लगता है। मिठास की तो खैर बात ही छोड़िए क्योंकि मकर संक्रांति का त्योहार तो जाना ही जाता है तिल और गुड़ से बनी मिठाईयों के लिए। बहरहाल, मौका जब इतना शानदार हो तो क्या आप अपनों को इस पर्व की शुभकामनाएं नहीं देंगे? यकीनन, आप ऐसा ही करते होंगे और इस बार भी करेंगे। तो चलिए, मकर संक्रांति 2019 पर कुछ कविताओं की पंक्तियां (Makar Sankranti Wishes) यहां आपके लिए। बिना वक्त गंवाए इन्हें भेजिए अपने परिजनों और दोस्तों को।हैप्पी मकर संक्रांति विशेज (Makar Sankranti Wishes in Hindi) 1यही तो थी आरजू...देखो तो कैसी छायी है मन में उमंगआसमां में हवा के साथ कैसे डोलती है पतंगसौंधी सी हो चली है अब हवाओं की खुशबूमकर संक्रांति पर आपको बधाई की ही तो थी आरजू।Happy Sankranti 2019हैप्पी मकर संक्रांति विशेज (Makar Sankranti Wishes in Hindi) 2खुशी कुछ अपनी सी हुई...सर्द सी थी सुबह अब तक, कुछ गुनगुनी हुईऊंघती सी लगती थी ओस, अब चमकीली हुईमिठास तो पहले भी थी इस गुड़ और तिली मेंजाने क्या है बात है आज कुछ ज्यादा अपनी सी हुई।मकर संक्रांति की मिठास भरी शुभकामनाएं...हैप्पी मकर संक्रांति विशेज (Makar Sankranti Wishes in Hindi) 3यादें गुनगुनाने चलीं...फसलें हरी थीं अब सुनहरी होने को चलींहवा थी बहुत सर्द अब कुछ गुनगुनी सी चलींमैंने सोचा काम बहुत हुआ, यादें गुनगुनाने चलींमकर संक्रांति है दोस्त, तिल-गुड़ की मिठास बहने चलीं।Happy Makar Sankranti 2019...हैप्पी मकर संक्रांति विशेज (Makar Sankranti Wishes in Hindi) 4आशाओं का संचार...सूरज की राशि अब बदलने का वक्त हैमानिए कि कुछ के लिए बदलाव का वक्त हैसाल का पहला महीना और संक्रांत का वक्त हैदिल में उमंगों और आशाओं के संचार का वक्त है।Happy Makar Sankrantiहैप्पी मकर संक्रांति विशेज (Makar Sankranti Wishes in Hindi) 5ईशवर की जादूगरी...आसमां पर किसने ये चित्रकारी की हैकुदरत के नूर पर किसने ये कलाकारी की हैबच्चों के चेहरे कैसे दमक उठे इन पतंगों को देखकरसोचिए तो सही ईश्वर ने ये कैसी जादूगरी की है।मकर संक्रांति की ढेर सारी शुभकामनाएं...
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2TNWs4h
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment