Maruti Suzuki /नई दिल्ली: साल 2019 में दो नए मॉडल लॉन्च करने जा रही है। Maruti Suzuki India (MSI) के चेयरमैन आरसी. भार्गव ने इसकी जानकारी मीडिया को दी है। बता दें कि मारुति इस वक्त अपने मॉडल्स के फीचर्स और खासतौर पर सेफ्टी या सिक्युरिटी फीचर्स को अपग्रेड करने में जुटी हुई है ताकि भविष्य में सेफ्टी फीचर्स को लेकर जो नए पैरामीटर्स लाए जा रहे हैं या लाए जाने वाले हैं, मारुति उन पैमानों पर खरी उतर सके।MSI Chairman ने क्या कहा?मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी. भार्गव ने न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा- हम 2019-29 में दो नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने जा रहे हैं। एक प्रोडक्ट इसी महीने के आखिर तक लॉन्च किया जाना है। और यह होगा मारुति सुजुकी वैगनआर, इसके अलावा कंपनी अपने नए मॉडल्स में एयरबैग्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर अपग्रेड या जोड़ने जा रही है।और क्या खास?बता दें कि मारुति अपनी दो कारों Ertiga और Sedan Ciaz के नए वर्जन पहले ही लॉन्च कर चुकी है। पिछले साल फरवरी में न्यू मारुती स्विफ्ट बाजार में उतारी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अब जो नए मॉडल्स बाजार में लाएगी उनमें से एक इसकी प्रीमियम गाड़ी Maruti Nexa का होगा। भार्गव का मानना है कि 2019 में कंपनी के लिए हालात अनुकूल नजर आते हैं, इसकी एक वजह नए मॉडल्स का लॉन्च किया जाना भी है। चुनावी साल में वैसे भी गाड़ियों की बिक्री बढ़ जाती है। कंपनी ने सेफ्टी अपग्रेडेशन का काम 2016 में Vitara Brezza से शुरू किया था। सरकार पहले ही इसके लिए 1 जुलाई 2019 का वक्त तय कर चुकी है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Qy7NDx
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment