Thursday, January 17, 2019

ये हैं MP की MLA रामबाई, कैसे गालियां देकर कर्मचारी को फटकारा? VIRAL VIDEO

खबर मध्यप्रदेश से है जहाँ सूबे की सरकार बहुजन समाज पार्टी के समर्थन से चल रही है. बीएसपी की एक महिला विधायक का एक वीडियो सामने आया जिसमें उनकी दबंगई साफ दिख रही है. कैमरे के सामने विधायक रामबाई सिंह ने साफ कहा कि 'अभी तो गालियां दी हैं, अब मारूंगी भी'. ये वीडियो बसपा विधायक रामबाई का है जिसमें वह अपनी विधानसभा क्षेत्र की बटियागढ़ कृषि उपज मंडी में किसानों को हो रही परेशानियों के बाद मंडी के एक कर्मचारी को धमकाते हुए अपनी गाड़ी में बैठा रही हैं. बदजुबानी भी इस कदर कि लोगों की भीड़ के बीच मंडी कर्मचारी को धक्का देती हैं और गालियां भी देती हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो बनाया तो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और एक बार फिर बसपा विधायक रामबाई सिंह चर्चा में आ गईं. एक महिला विधायक का ये रूप लोगों को अजीब लगेगा लेकिन खुद बसपा विधायक रमाबाई सिंह वीडियो की पुष्टि कर चुकी हैं.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2ARpKYy

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...