Republic Day History / नई दिल्ली: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) भारत के राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। कयोंकि इसी दिन लागू हुआ था हमारा संविधान। और इस खुशी को हर साल 26 जनवरी के दिन देशवासी एक दूसरे से साझा करते हैं। हमारे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर (B. R. Ambedkar) ने ठीक दो साल, 11 महीने और 18 दिनों में देश के विस्तृत संविधान को तैयार किया था। और तभी बना था ये दुनिया का सबसे बड़ा संविधान। संविधान भा के सदस्यों में अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के अलावा जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद भी शामिल थे। हमारा संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है आइए बताते हैं आपको इसके इतिहास और महत्व के बारे मेंगणतंत्र दिवस का इतिहास (Republic Day History)-गणतंत्र दिवस का इतिहास बेहद ही दिलचस्प है। गणतंत्र दिवस का लेकर ये जानकारी Republic Day Information कम ही लोगों को होगीकि यूं तो 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने अपनाया र 26 जनवरी 1950 को इसे लागू कर दिया लेकिन इससे कई सालों पहले ही 1929 में लाहौर में हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में पं. जवाहरलाल नेहरू ने ये घोषणा कर दी थी कि अगर अंग्रेज सरकार ने 26 जनवरी 1930 तक भारत को डोमीनियन का दर्जा नहीं दिया तो भारत को पूर्ण रूप से स्वतंत्र देश खुद ही घोषित कर दिया जाएगा। अंग्रेज़ सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया लिहाज़ा 26 जनवरी 1930 से लेकर स्वतंत्रता प्राप्त होने तक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता रहा था। ये बात शायद ही आप जानते होंगे।-जब भारत आज़ाद हुआ तो संविधान सभा की घोषणा हुई और 9 दिसम्बर 1947 से संविधान निर्माण का काम शुरू हो गया जिसके बाद 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा ये संविधान अपनाया गया था। संविधान निर्माताओं में डॉ० भीमराव आंबेडकर अध्यक्ष थे तो वही जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद सभी इस सभा के प्रमुख सदस्य थे। करीबन 2 साल, 11 महीने और 18 दिन में भारतीय संविधान का निर्माण हुआ था।24 जनवरी को हुए थे संविधान की कॉपियों पर हस्ताक्षर24 जनवरी, 1950...यही वो दिन था जब 308 सदस्यों ने संविधान की दो हस्तलिखित कॉपियों पर साइन किए थे। और ठीक इसके दो दिन बाद 26 जनवरी को सुबह 10.18 बजे देश भर में संविधान लागू हो गया।इस दिन को आज 70 सालों बाद भी लोग बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और अपने शुभकामनाओं से भरे संदेश Repulic Day Whatsapp Status एक दूसरे को भेज कर देश के प्रति अपने जज्बातों को बयां करते हैं।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2CJoUxh
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment