Saturday, January 19, 2019

Sapna Choudhary Movie Trailer /सपना चौधरी की नई बॉलीवुड मूवी दोस्ती के साइड इफेक्ट का ट्रेलर रिलीज़, आईपीएस ऑफिसर बन जमकर एक्शन कर रही हैं सपना चौधरी, देखें वीडियो

Sapna Choudhary Movie Trailer नई दिल्ली: सपना चौधरी..जो अब तक हरियाणवी, पंंजाबी और भोजपुरी में खूब धमाल मचा चुकी हैं अब बॉलीवुड में धमाकेदार एक्शन करती हुई नज़र आने वाली हैं। जी हां...सपना चौधरी की बॉलीवुड मूवी दोस्ती के साइड इफेक्ट 8 फरवरी को रिलीज़ होने जा रही है। ऐसे में रिलीज़ से पहले फिल्म का ट्रेलर जारी हो चुका है। ये ट्रेलर सोमवार को ही जारी हुआ है और इसे काफी लाइक भी मिल रहे हैं। फिल्म की रिलीज़ की तारीख भी बता दी गई है, ये फिल्म 8 फरवरी को बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म चार दोस्तों की कहानी है...जिनके अपने-अपने सपने हैं ..और सभी अपने सपनों को हकीकत बनाने के लिए अपना-अपना रास्ता अख्तियार करते हैं। सबकी अपनी-अपनी कहानी है..लेकिन सबसे खास है सपना चौधरी का किरदार। क्योंकि दोस्ती के साइड इफेक्ट में सपना चौधरी पुलिस अफसर की भूमिका में है। और ज़बरदस्त एक्शन करती नज़र आ रही हैं। आइए आप भी देखिए इस फिल्म के ट्रेलर की एक झलकसपना के साथ दिखेंगे ये कलाकार भी..सपना चौधरी की अपकमिंग मूवी दोस्ती के साइड इफेक्ट में सपना के अलावा विक्रांत आनंद, जुबेर खान, अरुण जाधव, नील मोटवाणी और साई भल्लाल हैं। फिल्म के जॉयल डेनियल हैं तो वहीं कहानी रीना डेनियल ने लिखी है। फिल्म का संगीत अल्ताफ सईद और मन्नी वर्मा ने दिया है।पहले भी बॉलीवुड में काम कर चुकी हैं सपना चौधरीये कोई पहली बार नहीं है जब सपना चौधरी बॉलीवुड फिल्म में नज़र आ रही हो। इससे पहले भी सपना चौधरी दो बॉलीवुड गाने कर चुकी हैं। ये गाने 'वीरे की वेडिंग' और 'नानू की जानू' मूवी में थे। लेकिन बतौर एक्ट्रेस सपना की ये पहली बॉलीवुड फिल्म है।

from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2QNKg1t
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...