नई दिल्ली. इस हफ्ते टेक वर्ल्ड से तीन खबरें ध्यान खींच रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro की कीमत यानी प्राइस सामने आ गई है। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज (Samsung Galaxy M-series) की भारत में लॉन्च डेट सामने आने वाली है। इसके अलावा, वाट्सएप ने एंड्रायड वर्जन के लिए नया अपडेट देने का प्लान बनाया है और इसे कुछ वक्त बाद इंट्रोड्यूज किया जाएगा।Redmi Note 7 Proसबसे पहले बात करते हैं Xiaomi की। इसका सब-ब्रांड है Redmi, अब चीन की यह कंपनी अपने इंटरनेशनल वेरिएंट Redmi Note 7 Pro को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, कंपनी ने अब तक औपचारिक तौर पर इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया है। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। इसकी वजह ये है कि कंपनी के Redmi Note 5 Pro और Redmi Note 6 Pro को मार्केट में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यही वजह है कि Redmi Note 7 Pro को भारत के साथ ही दुनिया के कई दूसरे देशों में लॉन्च किए जाने की तैयारी अब अपने अंतिम दौर में है।कितनी हो सकती है Redmi Note 7 Pro कीमत?चीन के सोशल मीडिया नेटवर्क Weibo के मुताबिक, चीन में इसकी कीमत करीब 1499 युआन है। इसे भारतीय मुद्रा के हिसाब से देखें तो भारत में इसकी कीमत करीब 15,800 रुपए हो सकती है। हालांकि, ये साफ नहीं हो सका है कि ये Redmi Note 7 Pro के किस मॉडल की कीमत है? वैसे, कंपनी इस बात से काफी उत्साहित है कि उसके Redmi Note 7 की फ्लैश सेल बहुत कामयाब रही और यह सिर्फ 8 मिनट में खत्म हो गई थी। टीवी बाजार पर भी नजरXiaomi की नजर भारत के टीवी बाजार पर भी है। इसीलिए, श्योमी भारत में अपने Mi TV models के दो नए मॉडल Mi TV 4X Pro 55 और Mi TV 4A Pro 43 बाजार में ला रही है। ये दोनों स्मार्ट टीवी हैं। इसके अलावा कंपनी Mi Soundbar भी भारतीय बाजार में ला चुकी है। इसकी कीमत 4,999 रुपए है।Amazon और Flipkart जैसी कंपनियां गणतंत्र दिवस पर Republic Day sale लेकर आ रही हैं। इस दौरान कई बेहतरीन ऑफर मौजूद रहेंगे। Samsung Galaxy M-series की लॉन्चिंग कब?Samsung ने साफ कर दिया है कि वो अपने Samsung Galaxy M-series का भारत में लॉन्च 28 जनवरी को करेगी। इसके फोन 5 फरवरी 2019 से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के अलावा अमेजन इंडिया पर उपलब्ध रहेंगे। कंपनी ने सोशल मीडिया पर अपने इस फोन के बारे में हो रही चर्चाओं को भी ध्यान में रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung Galaxy M-series में तीन फोन लॉन्च किए जाएंगे। ये हैं Samsung Galaxy M10, Galaxy M20 और Galaxy M30. हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि शुरुआती दो फोन ही पहले भारत में लॉन्च किए जाएंगे। एम-30 सबसे आखिर में आएगा। कहा जा रहा है कि एम 10 की कीमत 7,990 जबकि एम 20 की कीमत 10,990 रुपए हो सकती है। कंपनी ने ऑफिशियली इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया है।वॉट्सएप का नया फीचरWhatsApp new features: वॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर देने जा रहा है। खास बात ये है कि यह फीचर एंड्रायड (Android) और iOS यूजर्स दोनों के लिए होगा। हाल ही में ये खबर आई थी कि WhatsApp अपने डार्क मोड फीचर को हटा सकता है। अब नई खबर ये है कि वॉटसएप एंड्रायड यूजर्स के लिए फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन (WhatsApp fingerprint authentication) ऑप्शन लेकर आ रहा है। इससे यूजर को इस मैसेजिंग एप्लीकेशन के इस्तेमाल में पहले से ज्यादा सिक्युरिटी मिलेगी।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2T7txYX
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment