Happy New Year Bhojpuri Songs: 2018 को बाय बाय कहकर 2019 के स्वागत का वक्त अब आ गया है। पूरी दुनिया नए साल के जश्न में डूबी है। पार्टी टाइम है और नाच गाने के शौकीन लोग ढूंढ रहे हैंं ऐसे गाने जिन पर वो जमकर थिरक सके। बॉलीवुड सॉन्ग(Bollywood Songs) के अलावा लोग भोजपुरी गानों(Bhojpuri Songs) को भी यू ट्यूब पर सर्च कर रहे हैं वही खास बात ये है कि इन दिनों कई भोजपुरी गाने भी काफी ट्रेंड में हैं। लोग भोजपुरी गानों को काफी पसंद भी कर रहे हैं और जमकर शादी हो या फिर जश्न का कोई दूसरा मौका इन गाानों की ताल से ताल मिला रहे है। नए साल(New Year) के मौके पर भी आप भोजपुरी गानों पर थिरक सकते हैं यहां हम आपसे उन टॉप भोजपुरी गानों की वीडियो शेयर कर रहे हैं जिन्हे आप अपने सॉन्ग ट्रैक में एड कर सकते हैं। और अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन को दुगना कर सकते हैं। ये ऐसे गानें हैं जो आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे। तो फिर देरी किस बात की बस एक क्लिक और देखिए भोजपुरी सिनेमा के शानदार गाने और उठाइए उनका लुत्फ।1. ‘लॉलीपॉप लागे लू’ ये भोजपुरी गाना(Bhojpuri Song) हर जश्न के मौके पर खूब भाता है। भोजपुरी गानों के सिंगर पवन सिंह(Pawan Singh) का ये गाना अगर न्यू ईयर सेलिब्रेशन(Happy New Year) के मौके पर बजाया गया तो यकीनन आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे।2. ‘चट देनी मार देली’ मनोज तिवारी का ये भोजपुरी गाना(Bhojpuri Songs) काफी फेमस है और सिर्फ यूपी बिहार में ही नहीं बल्कि हर जगह अपनी धाक जमाए है। ये भोजपुरी गाना आप अपने सॉन्ग ट्रैक में शामिल कर सकते हैं।3. ‘राजा-राजा करेजा में समाजा’ राधेश्याम रसिया का ये गाना काफी हिट है। इस गाने पर जमकर ठुमके लगाए जा सकते हैं। New Year के मौके पर ये गाना काफी छाया हुआ है।4. ‘कैसे बनी कैसे बनी फिलौरी बिना चटनी कैसे बनी’ अगर ये भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song)आपकी न्यू ईयर पार्टी(New Year Party) में बजा तो यकीनन कोई भी थिरके बिना नहीं रह पाएगा और आपके नए साल के जश्न में चार चांद लग जाएंगे5. ‘लचके कमरिया तोहार लहे-लहे’ खेसारी लाल यादव यानि भोजपुरी सिनेमा की शान। इनका ये भोजपुरी गाना(Bhojpuri Song) खूब धूम मचा चुका है। खेसाली लाल यादव और काजल रघवनी का ये गाना आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।6. ‘लगा के फेयर लवली’ खेसारी लाल यादव का एक और भोजपुरी गाना आपके दिलों की धड़कन और बढ़ा देगा और आपको थिरकने पर कर देगा मजबूर। खेसाली लाल यादव और रीतू सिंह का ये गाना काफी पसंद किया जाता है।7. ‘कूलर कुर्ती में लगा ला’ यूपी बिहार की हर शादी या जश्न के मौके पर ये गाना खूब बजता है। लिहाज़ा न्यू ईयर ट्रैक में भी खेसारी लाल यादव और काजल रघवानी का ये भोजपुरी गाना(Bhojpuri Song) काफी धूम मचा सकता है।8. ‘खा के मुर्गा पीके बीयर’ खेसारी लाल का ये गाना न्यू ईयर को लेकर ही है इसलिए इस गाने को ज़रूर देखें और इसे अपने पसंदीदा ट्रैक में शामिल करें।9. ‘लवर का ग्रीटिंग कार्ड आया है’ नए साल के मौके पर खेसारी लाल यादव ने अपने फैंस को ये बड़ा तोहफा दिया है। इस गानें को रिलीज़ कर दिया गया है जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।10. ‘मस्की मार के जे बोलेला करेजऊ’ ये गाना भी काफी पसंद किया जा रहा है और तेज़ी से वायरल भी हो रहा है। खेसारी लाल और काजल रघवानी का ये गाना भी काफी हिट है और ज़बरदस्त भी।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Vhznse
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment