नई दिल्ली. Trade Unions Strike on January 8 and 9: वाम पंथी संगठनों से जुड़ी 10 ट्रेड यूनियनों ने 8 और 9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल (Nationwide Trade Unions Strikeon January 8 and 9) का आह्वान किया है। संगठनों का आरोप है कि नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) ने श्रमिक कल्याण के कदम उठाने के बजाए दमनकारी नीतिया अपनाईं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ी ऑल इंडिया किसान सभा के जनरल सेक्रेटरी हन्नान मुल्ला ने कहा- एआईकेएस और भूमि अधिकार आंदोलन 8 और 9 जनवरी 2019 को ग्रामीण हड़ताल (Strike on January 8 and 9 ) रेल रोको और मार्ग रोको अभियान चलाएंगे। इस बंद का असर (2 day bandh from tomorrow) आम जीवन पर पड़ने की आशंका है।सेवाओं पर पड़ सकता है असर8 और 9 जनवरी को ट्रेड यूनियन्स ने भी हड़ताल का आह्वान किया है। बैंक इम्प्लाइज भी हड़ताल पर जा सकते हैं। हन्नान ने कहा- केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों के लिए कुछ नहीं कर पाई। इसलिए हमारे आंदोलन को किसान भी समर्थन देंगे। वहीं, सीपीआई नेता अतुल कुमार अंजान ने कहा- किसानों की कार्य समिति ने फैसला किया कि जब मजदूर, कामगार और आम जनता मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेगी तब किसान भी उसमें शामिल होंगे। इस दौरान सड़कें जाम की जाएंगी और देशभर में केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे। हमारे आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान भी साथ आ रहे हैं। वो नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ अपना रोष जाहिर करना चाहते हैं।नवंबर में भी किया था विरोध प्रदर्शनअंजान ने कहा कि हमने सरकार को पिछले साल भी अपने विषयों की जानकारी दी थी। 29 और 30 नवंबर को संसद के सामने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं, सीआईटीयू के महासचिव तपन सेन ने कहा- सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी, असंगठित क्षेत्र के कामगार, बंगरगाह के कर्मचारी और बैंक तथा इंश्योरेंस के इम्प्लॉइज 8 और 9 जनवरी को विरोध प्रदर्शन करेंगे। सेन ने ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 में संशोधन का भी विरोध किया। उन्होंने कहा- सरकार कथित पारदर्शिता के नाम पर गलत कर रही है और इससे बंधुआ मजदूरी का खतरा उत्पन्न हो जाएगा।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2Fbd56O
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment