Monday, January 28, 2019

सपा नेता के बेटे की गुंड़गर्दी का VIDEO VIRAL, सरेआम ऐसे चलाई गोली

यूपी के शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी के नेता विजेन्द्र यादव के बेटे का सरेआम गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. SP नेता के बेटे ने न सिर्फ एक आदमी को धमकाया बल्कि खुलेआम फ़ायरिंग भी की. लेकिन फायर मिस होने पर उसकी जान बच गई. हंगामे के दौरान कई लोग वहां से गुजरे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की, जिसके बाद मौक़े पर मौजूद आरोपी के साथियों ने उसे शांत कराया. हंगामे और धमकाने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ बाइक पर बैठ बेख़ौफ़ होकर वहां से निकल गया. इस मामले में शिकायत दर्ज होने के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है. मामला थाना जलालाबाद की मंडी गेट का है जहां सपा नेता के बेटे सोनू यादव और उसके दो साथी मोनू और जिवेंद्र बाइक पर सवार होकर चिराग मिश्रा के पास गए थे. पीड़ित चिराग पर सपा नेता मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे जिसके चलते चिराग अब घर से पलायन कर गया है.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2HsOkVz

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...