Thursday, January 31, 2019

पुलिस की गुंडई का VIDEO VIRAL, फरियादी औरत को ही पीटा!

आंध्र प्रदेश के कुमारस्वामी पुलिस थाना क्षेत्र से पुलिस की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी और कुछ और लोग महिला के साथ मारपीट करते हुए नज़र आ रहे हैं. महिला का नाम कटेरम्मा बताया जा रहा है जिसकी 11 साल की उम्र में शादी तय कर दी गई थी. यह महिला ​कथित रूप से परिवार छोड़कर भागी थी और बेंगलूरु में रह रही थी. परिवार की कलह के चलते इस महिला ने पुलिस से मदद मांगी थी लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही परिवार के साथ हुआ विवाद इतना बढ़ा कि इस महिला के साथ ही मारपीट हो गई. पुलिस के आला अफसर के मुताबिक महिला के साथ मारपीट होने और इसका वीडियो सामने आने के बाद एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2CR67QB

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...