Saturday, January 12, 2019

VIDEO : गैस रिफिलिंग के दौरान लगी वैन में आग, इलाके में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गैस रिफलिंग करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. दरअसल एक शख्स अपने घर के अंदर खड़ी मारुति वैन में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर रहा था. तभी सिलेंडर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया. वैन में आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. वहीं हादसे के बाद गाड़ी मालिक कय्यूम गैस रिफिलिंग के चलते आग लगने से मना करता रहा. उसका कहना था कि गाड़ी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2TDHgXp

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...