Saturday, January 12, 2019

VIDEO: सिग्नल क्रासिंग के दौरान टकराई गाड़ियां, एक पलटी दूसरी धू धू कर जली

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के पाम बीच पर दो कार टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि टकराने के बाद एक कार पलट गई और दूसरी कार में आग लग गई. चंद सेकैंड में ही पूरी कार आग की चपेट में आ गई और धूं-धूं कर जलने लगी. इसी बीच कार के ड्राइवर को लोगों ने किसी तरह कार से बाहर निकाला. पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को घटना की सूचना दी गई. दुर्घटना में दोनों ही कार के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें अस्प्ताल में भर्ती किया गया है. दोनों गाड़ियां सिग्नल क्रासिंग के दौरान आपस में टकरा गई. घटनास्थल पर पहुंची दमकल की टीम ने कार में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2TDJ6rh

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...