Sunday, January 27, 2019

VIDEO: एक महीने का बिजली बिल इतने करोड़ों का आया कि उड़ गए मकानमालिक के होश

यूपी के कन्नौज में बिजली विभाग ने एक बन रहे मकान का करोड़ों रूपये का बिजली का बिल भेज दिया. बिजली विभाग की तरफ़ से मकान मालिक के नाम पर एक महीने का 23 करोड़ से ज़्यादा का बिजली का बिल भेजा गया. बिल देखते ही पूरा परिवार हैरत में आ गया. एक बन रहे मकान का करोड़ों रूपये का बिजली का बिल भेजे जाने के बाद मकान मालिक ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए. करोड़ों रूपये के बिजली का बिल भेजने के मामले में बिजली विभाग ने ग्राहक के लगाए आरोपों को गलत बताया और और टाइपिंग की गलती को वजह बताया. बिजली विभाग ने अपनी गलती मानते हुए इसमें सुधार करने का दावा किया है.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2S5Wasj

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...