Monday, January 28, 2019

शादी से ठीक पहले होने वाली दुल्‍हन ब्‍यूटी पार्लर के बाहर से अगवा, देखें Video

पंजाब में शादी से ठीक पहले एक होने वाली दुल्‍हन को शुक्रवार सुबह ब्‍यूटी पार्लर के बाहर से अगवा कर लिया गया. घटना सुबह साढ़े पांच बजे श्रीमुक्‍तसर साहिब की है. वहां लगे एक सीसीटीवी में पूरी घटना दर्ज हो गई. वीडियो में दिख रहा है अपहर्ता पहले से ही लड़की का इंतजार कर रहे थे. उन्‍होंने अपनी गाड़ी का दरवाजा खुला रखा. जैसे ही होने वाली दुल्‍हन को देखा तो उन्‍होंने उसे खींचकर गाड़ी में डालना चाहा. महिला ने अगवा होने से बचने की काफी कोशिशें की और इस दौरान वह सड़क पर गिर भी गई. इसके बाद आरोपियों ने उसे घसीटकर कार में डाल दिया. मुक्‍तसर थाना इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया, 'आरोपी महिला को फिरोजपुर बस स्‍टैंड पर छोड़कर फरार हो गए. उन्‍हें जल्‍द ही पकड़ लिया जाएगा.' महिला को अभी पुलिस सुरक्षा में रखा गया है. पुलिस ने बताया के मामला दर्ज हो चुका है और जांच की जा रही है.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2Mvu18I

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...