Tuesday, January 8, 2019

VIDEO: अहमदाबाद के आसमान पर लहरा रहे हैं दुनिया भर के रंग

गुजरात के अहमदाबाद में 30वां अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव शुरू हो गया है. राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली, सीएम विजय रुपानी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने इसका शुभारंभ किया. इस महोत्सव में 45 देशों से 151 पतंगबाज हिस्सा ले रहे हैं वहीं देश के 14 राज्यों से करीब 650 पतंगाबाज अपने हुनर का प्रदर्शन करने पहुंचे हैं. अकेले गुजरात के 19 शहरों से 545 पतंगबाज यहां अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे. मकर संक्रांति के मौके पर पतंगबाजी का मजा पुराना है और पूरे देश में मकर संक्रांति पर पतंगों से आसमान पट जाता है. अहमदाबाद से शुरू ये पतंगबाजी का मजा आने वाले दिनों में पूरे देश में सिर चढ़कर बोलेगा और छोटे से लेकर बड़े तक पतंगबाजी के हुनर को एक बार फिर मांजेंगे.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2RwFuKj

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...