Saturday, January 12, 2019

VIDEO: नौकरी से निकाला तो टावर पर चढ़कर ऐसे किया हंगामा

नोएडा के सेक्टर 39 में नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ कुछ कर्मचारियों ने हल्ला बोल दिया. नौकरी से निकाले जाने से नाराज हुए चार सफाई कर्मचारी टावर पर चढ़ गए. ये कर्मचारी नोएडा प्राधिकरण के जलकल विभाग के दफ्तर में काम वापिस लेने पर अड़ गए और गुस्से में टावर पर चढ़ गए. कर्मचारियों ने नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए. इस दौरान मौके पर न कोई अधिकारी और न ही कोई पुलिस बल पहुंचा. कर्मचारियों का टावर पर चढ़कर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने का वीडियो भी सामने आ रहा है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

from Latest News OMG News18 हिंदी http://bit.ly/2QFCOWf

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...