Weather Forecast Delhi NCR: नई दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार सुबह जब लोगों की नींद खुली तो मौसम का मिजाज बिल्कुल बदला हुआ था। ज्यादातर इलाकों में बारिश हो रही थी। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। बारिश की वजह से सड़कों पर जाम देखने को भी मिला। धौला कुआं, अकबर रोड, आईपी एस्टेट एरिया, सुभाष नगर, मंडी हाउस के अलावा हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। हालांकि, मौसम के ये तेवर सोमवार दोपहर से ही देखे जा रहे थे। बारिश का असर ये हुआ किसर्दी के तेवर एक बार फिर कुछ सख्त होने लगे। बहरहाल, अगर आप दिल्ली या एनसीआर (Weather Forecast Delhi NCR) में रहते हैं या वहां जाने वाले तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, इस रीजन में अगले चार से पांच दिन तक मौसम का मिजाज कुछ नर्म-गर्म ही रहने वाला है। इस दौरान बारिश हो सकती है। गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह को देखने का इंतजार कर रहे लोगों को भी कुछ दिक्कत हो सकती है।Heavy rains in #Delhi leads to traffic congestion in parts of the national capital; Visuals from IP Estate area pic.twitter.com/8hP9qOgELe— ANI (@ANI) January 22, 2019Delhi: Heavy rain lashes the national capital; Visuals from Dhaula Kuan and Akbar Road pic.twitter.com/1N61BbV0tT— ANI (@ANI) January 22, 2019#WATCH Rain and hailstorm lashes Delhi's Subash Nagar pic.twitter.com/lOtiWXJqzB— ANI (@ANI) January 22, 2019बारिश के बाद अब जाम की दिक्कत भी सामने आ रही है। सुबह सवेरे ऑफिस के लिए निकले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। गुरूग्राम, नोएडा, धौलाकुआं, रिंग रोड पर कई इलाकों में जाम से लोगों को ऑफिस पहुंचने में देरी हुई।मौसम में ये बदलाव क्यों?skymetweather.com के मुताबिक, उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इससे दिल्ली समेत मैदानी इलाकों का मौसम प्रभावित होगा। राजस्थान चक्रवाती हवाओं का प्रभाव क्षेत्र बन गया है। अब यह सिस्टम धीरे-धीरे उत्तर से पूर्व की तरफ बढ़ेगा। दिल्ली में सोमवार को जो मौसम में बदलाव देखने को मिला वो इसी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुआ। इसके चलते बादल घने होंगे और सोमवार रात से हल्की बारिश अगले चार-पांच दिनों में रुक-रुककर हो सकती है। इसके चलते वायु प्रदूषण आंशिक तौर पर कम हो सकता है लेकिन हवाएं सर्द होंगी।कहां-कहां हो सकती है बारिश?स्कायमेट के मुताबिक, अगले चार-पांच दिन में दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। इसका नतीजा ये होगा कि दिन के वक्त ठंडक बढ़ जाएगी। ओलावृष्टि की आशंका है जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है। बारिश के कारण दिल्ली के प्रदूषण में कमी आने की संभावना है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2RHOmxq
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment