नई दिल्ली. प्रियंका गांधी के 4 दिवसीय यूपी दौरे के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ये साफ कर दिया कि उत्तरप्रदेश में पार्टी बैकफुट पर नहीं बल्कि फ्रंटफुट पर खेलेगी। सिर्फ यही नहीं राहुल गांधी ने आगे की रणनीति का खुलासा करते हुए ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ साथ उनका ध्यान विधानसभा चुनाव पर भी है। सोमवार यानि 11 फरवरी को कांग्रेस की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी4 दिवसीय दौरे के लिए लखनऊ पहुंची। लखनऊ पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और कांग्रेसी नेताओं में गज़ब का जोश और उत्साह नज़र आया। इस दौरान अमौसी एयरपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक तकरीबन 14 किलोमीटर लंबाकांंग्रेस का रोड शो हुआ। जिसमें प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।वही भले ही ये मेगा शो प्रियंका के राजनीतिक सफर का लॉन्चिंग इवेंट क्यों ना रहा हो लेकिन इस इवेंट में केंद्र सरकार पर हमलावर केवल राहुल गांधी ही ज्यादा नज़र आए। रोड शो हो या फिर रोड शो के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस..मीडिया के सवालों का सामना केवल राहुल गांधी ने किया और उन्होने जवाब भी दिया।वही रोड शो के दौरान जहां राफेल का मुद्दा उठा तो 'चौकीदार चोर है' के नारे भी खूब लगे। इस रोड शो में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। और जमकर मोदी विरोधी नारे इस मेगा रोड शो में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लगाए। वही अब बैठकों का दौर 4 दिनों तक चलने वाला है।इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी और अलग-अलग दिन कुल 42 लोकसभा सीट के 20-20 नेताओं और कार्यकर्ताओं से बात कर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगी।रोड शो के दौरान प्रियंका और राहुल गांधी के रोड शो को बिजली की तारों के चलते कुछ देर रोका भी गया। जब उनकी बस बर्लिंगटन क्रॉस रोड पहुंची तो वहां बिजली के तार बेहद ही नीचे लटक रहे थे। जिसके बादबस को छोड़ राहुल और प्रियंकाकार से आगे बढ़े।प्रियंका गांधी ने सोमवार को ट्विटर में ली एंट्रीरोड शो के बाद ये हैं आगे का कार्यक्रम-प्रियंका का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है।-प्रियंका14 फरवरी तक लखनऊ में रूकेंगी। इस दौरान वो लोकसभा अनुसार कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। कहा जा रहा है कि हर लोकसभा क्षेत्र के लिए 1-1 घंटे का वक्त फिक्स किया गया है।-इन 4 दिनों में 42 लोकसभा सीटों की समीक्षा होगी।सूत्रों की मानें तो 11 फरवरी को रोड़ शो के बाद 12 फरवरी को प्रियंका गांधी मोहनलालगंज,उन्नाव,वाराणसी, गोरखपुर, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, चंदौली, गाजीपुर, धौरहरा, फतेहपुर और लखनऊ के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। तो वही 13 फरवरी को प्रियंका बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संत कबीरनगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोण्डा और बस्ती के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। वही वहीं 14 फरवरी को प्रियंका गांधी सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मीरजापुर, भदोही, अंबेडकर नगर, बलिया और मिश्रिख के कार्यकर्ताओं से मुलाकात के लिए समय निकालेंगी।रोड शो में बस की छत से ही साधा राहुल ने मोदी पर निशाना, कहा-देश के चौकीदार ने लूटे यूपी के लोगों के पैसेयूपी जाने से पहले प्रियंका गांधी नेरोड शो में भी उठाए चुनावी मुद्देरोड शो में भले ही राहुल और प्रियंका गांधी ने मुंह से कुछ बोला ना हो लेकिन उन्होने प्रतीकों के ज़रिए मोदी सरकार पर वार किया। अपने रोड शो में उन्होने राफेल विमान के पुतले दिखाए और केंद्र सरकार पर बेजुबानी निशाना साधा।#Visuals from Congress' roadshow in Lucknow. General Secretary for Uttar Pradesh East Priyanka Gandhi Vadra, General Secretary for Uttar Pradesh West Jyotiraditya Scindia and party President Rahul Gandhi are crossing Transport Nagar pic.twitter.com/MbKZc4fNnF— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2019
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2BxbsNk
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment