जयपुर. राजस्थान में आज से एक बार फिर गुर्जर आंदोलन शुरू हो सकता है। गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला सवाई माधोपुर में अपनी टीम के साथ रणनीति बनाएंगे और मुमकिन है कि इसके बाद से ही आंदोलन शुरू कर दिया जाए। अगर ऐसा होता है और जैसी चेतावनी गुर्जर नेता दे रहे हैं कि इसका असर रेलवे और हाईवे यातायात पर जरूर पड़ेगा। इस बीच, बुधवार को जब सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट से इस बारे में मीडिया ने सवाल किया तो दोनों एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आए। हालांकि, बाद में पायलट ने इसकी जिम्मेदारी पिछली सरकार पर मढ़ने में देर नहीं की।गुर्जर नेताओं का क्या आरोप?गुर्जर नेताओं का कहना है कि सरकार खुद चाहती है गुर्जर समाज आंदोलन करे। इस वजह से बातचीत की पहल नहीं की गई। अगर हालात बिगड़ते हैं तो इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेवार होगी। उधर, गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला और उनकी टीम सवाई माधोपुर पहुंच गई। बैंसला ने कहा सरकार ने आंदोलन को मजबूर किया है। अब महापंचायत में समाज तय करेगा कि क्या होगा।गुमराह कर रही है राज्य सरकार भयंकरगुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के महामंत्री एडवोकेट शेलेंद्र सिंह ने कहा सीएम और कई मंत्री मीडिया में कह रहे हैं कि मामला केंद्र तय करेगा या कोर्ट में है जबकि ऐसा नहीं है। सरकार चाहे तो नोटिफिकेशन जारी करके आरक्षण दे सकती है। फिलहाल हम राज्य स्तर पर पांच प्रतिशत आरक्षण मांग रहे है। गहलोत और पायलट ने क्या किया?बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेस में जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बगल में बैठे उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की तरफ इशारा कर दिया। सचिन ने जब देखा कि गहलोत उनकी तरफ इशारा कर रहे हैं तो उन्होंने वापस गहलोत की तरफ इशारा किया। दोनों का एक-दूसरे की तरफ इशारा करने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में पायलट ने कहा- कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र में जो वादा किया था उसे पूरा किया जाएगा। सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी। अभी सरकार बने हुए एक माह हुआ है। जो 5 साल सरकार में रहे, उन्होंने कुछ नहीं किया बस मामला लटकाते रहे हैं।मांग और चेतावनीगुर्जर समाज राज्य में पांच प्रतिशत आरक्षण देने की मांग कर रहा है। 8 फरवरी से आरपार की लड़ाई शुरू करने की चेतावनी दी है। समाज के नेता शैलेंद्र सिंह ने सरकार को शुक्रवार 4 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। आंदोलन को देखते हुए सरकार ने सवाईमाधोपुर सहित अन्य जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2GuxYtp
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment