Tuesday, February 26, 2019

Delhi Weather / दिल्ली में बदला मौसम, नोएडा में बारिश, आसमान में छाए काले बादल

नई दिल्ली. मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही साबित हो रही है। मौसम विभाग ने सोमवार से दिल्ली वेदर बदलने का पूर्वानुमान लगाया था और आज मौसम में बदलाव देखने को भी मिला है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के कई इलाकों मेंबारिश शुरू हो गई है जिससे तापमान में तो गिरावट दर्ज हुई ही है साथ ही मौसम भी काफी सुहावना हो गया है। आसमान में काले घने बादलों के चलते दिन में ही रात का अहसास हो रहा है।यानि मौसम एक बार फिर दिल्लीवालों को परेशान करेगा। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के साथ-साथ ओले भी गिर सकते हैं। वही सोमवार को हल्की बारिश तो वही मंगलवार को तेज़ बारिश का अनुमान लगाया गया है।इसलिए बदला है मौसममौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तरी इलाके यानि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है और इसी के चलते मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है इससे दिल्ली में ठंड थोड़ी सी बढ़ सकती है क्योंकि उत्तर की ओर से दिल्ली की ओर ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। वही हवा में नमी के चलते बारिश होगी। सोमवार को कम तो वही मंगलवार को तेज़ बारिश का अनुमान है।दिल्ली का आज का तापमानबारिश होने से आएगी प्रदूषण में कमीबारिश से दिल्लीवालों को थोड़ी दिक्कत होगी, साथ ही ठंड बढ़ने से परेशानी भी बढ़ेगी लेकिन इस बारिश से एक फायदा होगा कि इससे प्रदूषण में कमी दर्ज होगी। बारिश से प्रदूषण का स्तर काफी नीचे गिरेगा।

from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ex92QJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...