Gupt Navratri 2019 Date, Tantra Sadhna, Puja Vidhi / नवरात्र (Navratri) यानि मां भगवती के नौ रूपों, नौ शक्तियों की पूजा के वो दिन जब मां हर मनोकामना पूरी करती है। यूं तो हर साल चैत्र और शारदीय नवरात्र होते हैं जिनमें लोग पूरी श्रद्धा के साथ घट स्थापना करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि साल में इन दो नवरात्रों से अलग 2 और नवरात्र भी होते हैं..? ये गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri) हैं जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक गुप्त नवरात्र साल में 2 बार आते हैं एक माघ महीने में और दूसरा आषाढ़ महीने में। वही अब माघ महीना चल रहा है लिहाज़ा गुप्त नवरात्र 2019 का आगाज़ आज से होने जा रहा है।आइए आपको इन गुप्त नवरात्र से जुड़ी कुछ खास बाते बताते है।इन दिनों में 10 महाविद्याओं की होती है पूजागुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की बजाय दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है। ये दस महाविद्याएं हैं - काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी।क्यों खास होते हैं गुप्त नवरात्रिसाल में 2 बार आने वाले गुप्त नवरात्रि बेहद ही खास होते हैं। इस नवरात्र की पूजा विधि चैत्र और शारदीय नवरात्रि से बिल्कुल अलग होती है और यही कारण है कि गुप्त नवरात्रि अन्य नवरात्र से बिल्कुल अलग और खास होते हैं।कहते हैं इन नवरात्रों में मां भगवती की देर रात गुप्त रूप से पूजा की जाती है और इसलिए इन्हे गुप्त नवरात्र कहा जाता है।गुप्त नवरात्र पूजा विधि-इस व्रत में मां दुर्गा की पूजा देर रात ही की जाती है।-मूर्ति स्थापना के बाद मां दुर्गा को लाल सिंदूर, लाल चुन्नी चढ़ाई जाती है- नारियल, केले, सेब, तिल के लडडू, बताशे चढ़ाएं और लाल गुलाब के फूल भी अर्पित करें- गुप्त नवरात्रि में सरसों के तेल के ही दीपक जलाएं-ॐ दुं दुर्गायै नमः का जाप करना चाहिएहर मनोकामना पूरा करती है मांं भगवतीकहते हैं गुप्त नवरात्र में मां दुर्गा से गुप्त रूप से मनोकामना मानी जाती है और मा भगवती भी उस मनोकामना को ज़रूर पूरा करती है।
from Dainik Bhaskar http://bit.ly/2RCmDcH
via IFTTT
Ayurveda health tips, letest News ,hestori, health tips, benefits of fruits, carrent affairs, and
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्स
Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...
-
गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग से अनचाहे गर्भ से बचा जा सकता है। अनचाहे गर्भ से जहां माताओं को बच्चों के बेहतर देखभाल में मुश्किलें आती हैं, वह...
-
हैंडमेड प्रोडक्ट को बढ़ावा देने में हमारे देश के फैशन डिजाइनर्स के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी आगे हैं। वैसे तो आए दिन हैंडलूम को प्रमोट क...
-
चना मसाला (Chana Masala Recipe): आइए आज सीखते हैं चना मसाला कैसे बनाया जाता है... from Latest News पकवान News18 हिंदी https://ift.tt/2NOSA...
No comments:
Post a Comment